क्या आपके स्मार्टफोन में आ रहा नेटवर्क इश्यू? अपनाएं ये 5 टिप्स, जल्द हो जाएगा ठीक

आप अगर स्मार्टफोन यूजर हैं और आपको बार-बार नेटवर्क की समस्या आती है तो आप कुछ उपाय अपनाकर नेटवर्क की समस्या को दूर कर सकते हैं। जैसे- अपन जगह बदलें, एयरप्लेन मोड का इस्तेमाल करें, फोन रिस्टार्ट करें, सीम कार्ड चेक करें, फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करें।

अपडेटेड Jul 22, 2025 पर 6:06 PM
स्मार्टफोन में नेटवर्क की समस्या आने पर अपनाएं ये 5 टिप्स

आप अगर स्मार्टफोन यूजर हैं और आपको बार-बार नेटवर्क की समस्या आती है, जैसे कॉल ड्रॉप होना, इंटरनेट का बार-बार बंद होना या बहुत स्लो चलना तो इसकी वजह कमजोर सिग्नल हो सकती है। लेकिन कुछ आसान और कारगर उपायों को अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 5 आसान तरीके बताएंगे जो आपके फोन का नेटवर्क मजबूत बना सकते हैं।

  1. अपनी जगह बदलें

यदि आपके फोन में कमजोर नेटवर्क आ रहा है तो आप सबसे पहले अपनी जगह बदल लें। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि आप जिस लोकेशन (बेसमेंट, लिफ्ट या मोटी दीवारों वाली बिल्डिंग) पर हैं वहां तक नेटवर्क नहीं पहुंच पाता है। ऐसी स्थिति में बालकनी, खिड़की के पास या खुले स्थान पर जाने से नेटवर्क बेहतर हो सकता है।

  1. फोन को Restart करें

दूसरा उपाय यह है कि फोन को रिस्टार्ट करें। जिससे फोन के नेटवर्क में सुधार हो सकता है। और सॉफ्टवेयर से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं भी दूर हो जात है।

  1. एयरप्लेन मोड का करें इस्तेमाल


एक आसान ट्रिक यह भी है कि अपने फोन को एयरप्लेन मोड पर कुछ सेकेंड के लिए डाल दीजिए उसके बाद फोन स्विच ऑफ करके ऑन कीजिए। इससे फोन का नेटवर्क अच्छा हो जाता है। कई बार इससे सिग्नल की समस्या तुरंत ठीक हो जाती है

  1. SIM कार्ड करें चेक

अगर नेटवर्क की समस्या बनी रहती है, तो SIM कार्ड को निकालकर एक बार साफ करें और दोबारा सही तरीके से लगाएं। पुराना या डैमेज SIM कार्ड भी नेटवर्क में रुकावट पैदा कर सकता है।

  1. सॉफ्टवेयर अपडेट करें

मोबाइल कंपनियां अक्सर समय-समय पर नए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करती हैं, जिनमें नेटवर्क सुधार से जुड़े फिक्स भी शामिल होते हैं। इसलिए फोन की सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करें और अगर सॉफ्टवेयर का कोई नया वर्जन उपलब्ध है तो उसे इंस्टाल करें।

यह भी पढ़ें : जल्द ही Gmail पर देखने को मिलेंगे शॉपिंग Ads, यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।