Google ने भारत में Pixel 10 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL शामिल हैं। इस फोन की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है। ये स्मार्टफोन्स दमदार कैमरा, Tensor G5 चिपसेट और Android 16 के साथ आते हैं। इसकी Flipkart पर बिक्री होगी और Google Store पर प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। Pixel 10 Pro में 6.3-inch और Pro XL में 6.8-inch का LTPO डिस्प्ले है, जो 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 3,300 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। अब आइए जानते हैं Pixel 10 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।
Pixel 10 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Pixel 10 में 6.3-inch का Actua OLED डिस्प्ले है, जो 60–120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 nits पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह Tensor G5 SoC, Titan M2 सिक्योरिटी चिप, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP वाइड, 13MP अल्ट्रावाइड और 10.8MP टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल जूम) शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.5MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 4,970mAh बैटरी मिलती है, जो 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Pixel 10 को Indigo, Frost, Lemongrass और Obsidian रंगों में पेश किया गया है।
Pixel 10 Pro स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Pixel 10 Pro में 6.3-inch LTPO OLED Super Actua डिस्प्ले है, जो 1–120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,300 nits ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें Tensor G5 प्रोसेसर, 16GB RAM और 256GB स्टोरेज है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP वाइड, 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो सेंसर शामिल हैं। इसमें 5x ऑप्टिकल जूम और Pro Res Zoom 100x तक का सपोर्ट है। फ्रंट कैमरा 42MP का है। इस फोन में 4,870mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Pixel 10 Pro Moonstone, Jade, Porcelain और Obsidian कलर्स ऑप्शन में उपलब्ध है।
Pixel 10 Pro XL स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
गूगल ने Pixel 10 Pro XL को अपने अब तक के सबसे बड़े 6.8-inch LTPO OLED Super Actua डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,300 nits पीक ब्राइटनेस है। यह Tensor G5 और Titan M2 चिप पर चलता है। इसमें 16GB RAM और 256GB स्टोरेज है। इसका ट्रिपल कैमरा सेटअप Pixel 10 Pro के समान है और फ्रंट कैमरा 42MP का है। इसमें 5,200mAh बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Pixel 10 3 कलर ऑप्शन Pro XL Moonstone, Jade और Obsidian में आता है।
कितनी है कीमत?
भारत में Google Pixel 10 की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है। Pixel 10 Pro की कीमत 1,09,999 रुपये है, जबकि Pixel 10 Pro XL की कीमत 1,24,999 रुपये है। ये सभी कीमतें 256GB वेरिएंट्स के लिए हैं।