Flipkart Freedom Sale 2025 में स्मार्टफोन से लेकर होम अप्लायंस तक सभी पर इस समय डिस्काउंट ऑफर चल रहा है। इसी बीच Google भी अपने नए स्मार्टफोन Pixel 9a पर डिस्काउंट दे रहा है। सेल के दौरान बैंक ऑफर का लाभ भी मिल रहा है। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त बचत हो सकती है। इस फोन 6.3 इंच की एक्टुआ pOLED डिस्प्ले और 5,100mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन दिखने में स्टाइलिश और अलग लुक देता है। अब आइए यहां हम आपको Google Pixel 9a पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में डिटेल में बताते हैं।
Google Pixel 9a के स्पेसिफिकेशन्स
Google Pixel 9a में 6.3 इंच की एक्टुआ pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में 4 Gen का Tensor G4 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड है।
इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। डाइमेंशन की बात करें तो इस Pixel 9a की लंबाई 154.7 मिमी, चौड़ाई 73.3 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 185.9 ग्राम है।
बैटरी बैकअप
Pixel 9a में 5100mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 45W पावर एडॉप्टर और 7.5W वायरलेस Qi चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, Wi-FI 6E, ब्लूटूथ 5.3, AFC, GPS, NavIC और USB टाइप सी 3.2 पोर्ट शामिल हैं।
कैसा है कैमरा?
कैमरा की बात करें तो इस फोन के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.7 अपर्चर के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, f/2.2 अपर्चर के साथ 13MP का फ्रंट कैमरा है।
Google Pixel 9a की कीमत और ऑफर
Google Pixel 9a का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 49,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 7000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इसकी कीमत 42,999 रुपये हो जाएगी।
वहीं, एक्सचेंज ऑफर में 40,050 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।