Google Pixel Watch 4: भारत में लॉन्च हुआ Google Pixel Watch 4, Gemini वॉयस असिस्टेंट सहित कई बेहतरीन फीचर्स से है लैस, जानें कीमत

Google Pixel Watch 4: अगर आप स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, बुधवार को Made by Google इवेंट में Google Pixel Watch 4 को लॉन्च किया गया है। इसमें Actua 360 ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है और Snapdragon W5 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है।

अपडेटेड Aug 21, 2025 पर 09:25
Story continues below Advertisement
Google Pixel Watch 4: अगर आप स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, बुधवार को Made by Google इवेंट में Google Pixel Watch 4 को लॉन्च किया गया है। इसमें Actua 360 ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है और Snapdragon W5 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 40 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड्स, लॉस ऑफ पल्स डिटेक्शन और दूसरे हेल्थ फीचर्स मौजूद हैं। अब आइए जानते हैं Pixel Watch 4 के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।

Google Pixel Watch 4 के स्पेसिफिकेशन्स
Pixel Watch 4 में पिछले मॉडल के जैसा कर्व्ड डिस्प्ले है, लेकिन इसमें Bezel और पीक ब्राइटनेस को बेहतर किया गया है। इसमें Actua 360 ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है, जो 3,000 तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है और Pixel Watch 3 की तुलना में 16% पतले बेजल्स ऑफर करता है। इस स्मार्टवॉच में नया Snapdragon W5 Gen 2 प्रोसेसर है, जो पहले के Gen 1 चिप का अपग्रेड है, जिसका इस्तेमाल पिक्सल वॉच के पिछले दो वर्जन में किया गया था।
कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS, Wi-Fi और LTE सपोर्ट शामिल हैं। Pixel Watch 4 का 41mm वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे तक चल सकता है। वहीं, 45mm वेरिएंट 45 घंटे तक चल सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दी गई है। Google का कहना है कि इस स्मार्टवॉच में एक नया फास्ट-चार्जिंग डॉक दिया गया है। चार्जिंग पिन्स को साइड में शिफ्ट किया गया है, जिससे 25% फास्ट चार्जिंग मिलती है। कंपनी के अनुसार, यह 15 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

Google Pixel Watch 4 के फीचर्स
Google के मुताबिक, Pixel Watch 4 स्मार्ट रिप्लाई सपोर्ट करती है और Gemini वॉयस असिस्टेंट का क्विक एक्सेस देती है। इसे सिर्फ कलाई उठाकर एक्टिवेट किया जा सकता है और इससे पर्सनलाइज्ड सजेशन, मदद और दूसरे फीचर्स मिल सकते हैं। ये स्मार्टवॉच Material 3 Expressive UI पर चलती है।

हेल्थ और बैटरी फीचर्स
Pixel Watch 4 में 40 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड्स हैं, जो रीयल टाइम में डेटा दिखाते हैं और कस्टम रन प्लान बनाने में मदद करते हैं, साथ ही रियल टाइम गाइडेंस भी ले सकते है। इसमें Loss of Pulse Detection फीचर को जोड़ा गया है। यह फीचर आपके नसों की जांच करेगा और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट या सेवाओं को अलर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें भी Apple वॉच की तरह Fall Detection दिया गया है। इसके अलावा, Google Pixel Watch 4 ECG, SpO2, HRV और ब्रीदिंग रेट डिटेक्शन से लैस है।

Google Pixel Watch 4 की भारत में कीमत
भारत में Google Pixel Watch 4 की कीमत 41mm (Wi-Fi) वेरिएंट के लिए 39,900 रुपये से शुरू होती है। ये 45mm साइज में भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 43,900 रुपये है। अमेरिका और दूसरे मार्केट्स में Pixel Watch 4 के LTE वेरिएंट की कीमत 41mm और 45mm वेरिएंट्स के लिए क्रमशः $449 (लगभग 39,000 रुपये) और $499 (लगभग 43,400 रुपये) है। 41mm वेरिएंट आइरिस, लेमनग्रास, पोर्सिलेन और ओब्सीडियन कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है। जबकि, 45mm Pixel Watch 4 को मूनस्टोन, पोर्सिलेन और ओब्सीडियन शेड्स में खरीदा जा सकता है।