अगर आप भी फ्लिप फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Honor चीन में अपना नया Magic V Flip 2 स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च करने वाला है। बताया जा रहा है कि इस महीने के एन्ड तक फोन को लॉन्च कर दिया जाएगा। कंपनी ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर्स ऑप्शनों का खुलासा किया है। इसके एक कलर वेरिएंट को फैशन डिजाइनर Jimmy Choo ने डिजाइन किया है। वहीं, लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन सामने आ चुके हैं। अब आइए जानतें हैं कि Honor Magic V Flip 2 कब लॉन्च होगा और इसके स्पेसिफिकेशन्स क्या-क्या हैं?
Honor Magic V Flip 2 की क्या है लॉन्च डेट
Honor का ये नया Magic V Flip 2 चीन में 21 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे लॉन्च होने वाला है। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि यह डिवाइस अभी से कंपनी की वेबसाइट और चुनिंदा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए प्री-रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध है।
Honor Magic V Flip 2 के संभावित फीचर्स
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Honor Magic V Flip 2 में 6.8-inch की Full-HD+ LTPO इनर स्क्रीन और बाहर की तरफ 4-inch की Full-HD+ LTPO कवर डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। साथ ही इसमें कंपनी हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग भी दे सकती है। इस फोन में कंपनी की तरफ से Snapdragon 8s Gen 4 या 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
फोन में आपको 5500mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन फोल्डेबल सेगमेंट में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन भी बन सकता है।
कैसा है कैमरा?
कैमरा की बात करें तो रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन का कैमरा पिछले मॉडल से बेहतर होगा। साथ ही यह फोन रियर कैमरा असिस्टेड सेल्फी भी ऑफर करेगा।
Honor Magic V Flip 2 कितने कलर में आएगा
Honor Magic V Flip 2 की लिस्टिंग में हैंडसेट को चार कलर Blue, Grey, Purple और White में दिखाया गया है। जिसमें से ब्लू कलर वेरिएंट को जिमी चू ने डिजाइन किया है, जिसके हिंज पर उनका नाम भी लिखा गया है। यह भी क्लियर हुआ है कि Honor इस फोन को तीन स्टोरेज में पेश करेगा। जिसमें 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+1TB स्टोरेज शामिल है।