Honor जल्द लॉन्च करेगा 5200mAh की बैटरी वाला ये सस्ता फोन, 50MP कैमरे के साथ मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स

Honor आज भारत में अपना एक और शानदार फोन HONOR X7c 5G लॉन्च करने जा रहा है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का FullHD+ डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर देखने को मिलेगा। साथ ही इसमें 5,200mAh बैटरी भी मिलेगी। स्मार्टफोन को डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग भी मिलने वाली है।

अपडेटेड Aug 18, 2025 पर 11:11
Story continues below Advertisement
अगर आप स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। जी हां, Honor आज भारत में अपना एक और शानदार फोन HONOR X7c 5G लॉन्च करने जा रहा है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का FullHD+ डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर देखने को मिलेगा। साथ ही इसमें 5,200mAh बैटरी भी मिलेगी। स्मार्टफोन को डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग भी मिलने वाली है। आप इस फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से खरीद पाएंगे। अब आइए आपको बताते हैं कि इस डिवाइस के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से।

HONOR X7c 5G के खास फीचर्स
HONOR के X7c 5G में आपको 6.8-inch का FullHD+ डिस्प्ले मिलने वाला है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 850 निट्स तक हो सकती है। साथ ही फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स होंगे। इसके अलावा यह फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट से लैस होगा। हैंडसेट में डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है।
फोन में पावर बैकअप के लिए 5,200mAh बड़ी बैटरी भी मिलने वाली है, जो 35W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। इस डिवाइस में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलने वाली है। साथ ही यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड MagicOS 8.0 के साथ आ सकता है।

कैसा है कैमरा?
कैमरे की बात करें तो डिवाइस में शानदार कैमरा सेटअप भी मिलेगा, जहां 50 MP का प्राइमरी कैमरा होगा। फोन में इमेजिंग और एडिटिंग फीचर्स भी दिए जाएंगे जहां मोशन सेंसर भी शामिल होगा।

HONOR X7c 5G की संभावित कीमत
कीमत देखें तो HONOR X7c 5G फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 17,000 रुपये के आसपास हो सकती है। वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत लगभग 20,000 रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि, डिवाइस की सही कीमत लॉन्च के बाद ही पता चलेंगी।