आपकी आईडी पर कितनी सिम हैं एक्टिव, अब घर बैठे करें पता, अपनाएं ये टिप्स

ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में स्कैमर्स अक्सर किसी और की आईडी पर सिम कार्ड एक्टिवेट कर लेते हैं। लेकिन अब आप घर बैठे यह पता लगा सकते हैं कि आपकी आईडी पर कितनी सिम चल रही हैं। बस आपको tafcop.dgtelecom.gov.in पर पर जाना होगा।

अपडेटेड Jul 25, 2025 पर 7:29 PM
Story continues below Advertisement
ऐसे जानें आपकी आईडी पर कितनी सिम हैं एक्टिव

ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल स्कैम्स की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। आजकल स्कैमर्स लोगों की पहचान चुराकर उनके नाम पर सिम कार्ड निकालते हैं और धोखाधड़ी करते हैं। कई बार लोगों को पता ही नहीं चलता कि उनकी आईडी पर कितने सिम कार्ड्स एक्टिव हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके नाम या आईडी से कितनी सिम चल रही हैं, तो अब आप इसे घर बैठे सिर्फ कुछ स्टेप्स में पता लगा सकते हैं।

किस आईडी पर कितनी सिम एक्टिव हैं कैसे जानें?

किसी आईडी पर कितनी सिम एक्टिवेट हैं, यह जानने के लिए आपको सरकारी वेबसाइट tafcop.dgtelecom.gov.in पर जाना होगा। फिर वहां अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरकर वैलिडेट ऑप्शन पर क्लिक करेना होगा। इसके बाद आपको मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद लॉगिन करना होगा और उसके बाद आईडी से लिंक सभी मोबाइल नंबरों की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंग।


नंबर कैसे ब्लॉक करें?

आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होता है, और उसी आधार से जुड़े सभी नंबरों की लिस्ट वेबसाइट पर दिख जाती है। अगर इस लिस्ट में कोई ऐसा नंबर हो, जिसे आप इस्तेमाल नहीं कर रहे या आपके परिवार में कोई उसका यूज नहीं करता, तो आप उसे रिपोर्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट करने के बाद आपको एक रिपोर्ट टिकट का रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिसे भविष्य के लिए सेव रख सकते हैं।

एक आईडी पर कितनी सिम ले सकते हैं?

भारत में एक आईडी पर 9 सिम एक्टिवेट किए जा सकते हैं। हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में एक आईडी पर 6 सिम ही एक्टिवेट हो सकते हैं। इसलिए समय-समय पर अपनी आईडी से जुड़े सिम की जांच करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें : स्टारलिंक 2.5 घंटे तक रहा डाउन, Elon Musk ने खुद मांगी माफी, दुनियाभर में ठप हो गया इंटरनेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।