iPhone 16 पर मिल रही शानदार डील, इन ऑफर्स के साथ सिर्फ ₹30,325 में बनाए अपना!

iPhone 16 Best Deals: iPhone 16 के ब्लैक कलर मॉडल को अब Amazon पर सिर्फ ₹30,325 में खरीदा जा सकता है। यह कीमत एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स को मिलाकर है, जो एक जबरदस्त ऑफर है

अपडेटेड Jul 17, 2025 पर 19:36
Story continues below Advertisement
सितंबर 2024 में जब iPhone 16 (128GB) लॉन्च हुआ था तब इसकी कीमत ₹79,900 थी
सितंबर 2024 में जब iPhone 16 (128GB) लॉन्च हुआ था तब इसकी कीमत ₹79,900 थी

₹79,900 वाले 128GB iPhone 16 पर आपको 60% से भी ज्यादा की बचत के साथ अपना बना सकते है। यह डील Amazon के डायरेक्ट डिस्काउंट, आपके पुराने फोन के एक्सचेंज वैल्यू और बैंक ऑफर्स को मिलाकर मिलती है।

अपने पुराने मोबाइल को एक्सचेंज करके आप इस डील का सबसे बड़ा फायदा उठा सकते हैं। Amazon पर आपको ₹52,100 तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है, जबकि Flipkart पर भी ₹46,000 तक की एक्सचेंज वैल्यू उपलब्ध है।

SBI और ICICI बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर करीब ₹4,000 की डायरेक्ट छूट मिल सकती है। अगर आपके पास Amazon Pay ICICI कार्ड है और आप प्राइम मेंबर हैं, तो आपको 5% का एक्स्ट्रा कैशबैक भी मिलेगा, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी।इस तरह Amazon से ही आपको ₹6,400 से ₹8,000 तक की सीधी छूट मिल रही है।

एक्सचेंज ऑफर (₹52,100 तक) + बैंक डिस्काउंट (₹4,000 तक) को मिलाकर, 128GB iPhone 16 की कीमत करीब ₹30,000 के आसपास हो सकती है।

अगर आप दमदार A18 चिप परफॉरमेंस, बेहतरीन कैमरा कंट्रोल, मैगसेफ सपोर्ट और सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ एक iPhone चाहते हैं, तो यह भारी डिस्काउंट वाला ऑफर सबसे बढ़िया मौका है।

अगर आप थोड़ा इंतजार कर सकते हैं तो iPhone 17 के सितंबर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। जिसमें बढ़िया कैमरा और नए फीचर्स होंगे। हालांकि उसका प्राइस इसके मुकाबले काफी ज्यादा हो सकता है