Apple के फैंस हो जाएं तैयार, iPhone 17 Pro इस साल सितंबर 2025 में धमाकेदार एंट्री के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फोन iPhone 17 सीरीज का हिस्सा है, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro Max और एक नया मॉडल iPhone 17 Air भी शामिल है। इस बार का Pro मॉडल डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों के मामले में एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। एक दमदार नए चिपसेट से लेकर पूरी तरह से अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम तक। आइए जानते हैं अब तक इसके बारे में क्या-क्या जानकारी सामने आई है है।
इस बार iPhone 17 Series के तहत आने वाले स्मार्टफोन्स में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी एक नया मॉडल iPhone 17 Air भी लॉन्च कर सकती है। यह अभी तक का सबसे पतला आईफोन होगा। एप्पल ने अभी सीरीज की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है सीरीज इस साल सितंबर में लॉन्च हो सकती है।
क्या है लीक रिपोर्ट्स में ?
लीक रिपोर्ट्स में iPhone 17 Series के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया है। इतना ही नहीं, लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स में सीरीज के प्रो मॉडल की कीमत भी सामने आ गई है। इस बार बेस वेरिएंट की कीमत थोड़ी सी ज्यादा हो सकती है। बता दें कि सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro MAX और iPhone 17 Air हैंडसेट आएंगे। आइये, फोन की कीमत जानते हैं।
कितनी हो सकती है iPhone 17 प्रो की भारत में कीमत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में iPhone 17 के बेस मॉडल की कीमत 79,900 रुपये है। वहीं, iPhone 17 Pro की अनुमानित कीमत 1,45,000 रुपये बताई जा रही है। कंपनी सीरीज के नए वर्जन iPhone 17 Air को 90,000 रुपये में लॉन्च कर सकती है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो अमेरिका में iPhone 17 Air की कीमत 899 डॉलर और UAE में इसकी कीमत लगभग AED 3,799 हो सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर अभी कीमत से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई है। सही कीमत तो लॉन्चिंग के समय ही पता चलेगी।
कब लॉन्च होगी iPhone Series?
आमतौर पर कंपनी iPhone Series सीतंबर में ही लॉन्च करती है, और इस बार भी कंपनी ने iPhone 17 सीरीज को 8 से 11 सितंबर के बीच लॉन्च करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही प्री-ऑर्डर भी लॉन्चिंग वाले वीक में ही शुरू हो जाएंगे। प्री-ऑर्डर के दौरान कंपनी की तरफ से कई धमाकेदार ऑफर्स भी मिलेंगे।
iPhone Series होंगे ये बदलाव
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 17 Pro अपने पिछले मॉडल से बिल्कुल अलग दिखेगा। MacRumors जैसे सूत्रों का सुझाव है कि रियर पैनल के ऊपर एक नया हॉरिजॉन्टल कैमरा आइलैंड डिजाइन होगा। रंगों की बात करें तो, इसमें सिल्वर, ब्लैक, ग्रे और डार्क ब्लू जैसे क्लासिक ऑप्शंस मिलेंगे। साथ ही एक नया कॉपर जैसा ऑरेंज फिनिश भी होगा जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच सकता है।