Air Purifier Effectiveness: एयर प्यूरीफायर खरीदते वक्त इन 5 बातों का रखें खास ध्यान, नहीं तो होगा नुकसान

Air Purifier Effectiveness: दिल्ली-NCR समेत लगभग पूरे उत्तर भारत में इन दिनों प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों के लिए खुलकर सांस लेना मुश्किल हो गया है। प्रदूषण का स्तर खतरे की सीमा पार कर चुका है, और बचाव के तौर पर लोग अब मास्क से लेकर एयर प्यूरीफायर तक का सहारा ले रहे हैं।

अपडेटेड Oct 31, 2025 पर 3:18 PM
Story continues below Advertisement
एयर प्यूरीफायर खरीदते वक्त इन 5 बातों का रखें खास ध्यान, नहीं तो होगा नुकसान

Air Purifier Effectiveness: दिल्ली-NCR समेत लगभग पूरे उत्तर भारत में इन दिनों प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों के लिए खुलकर सांस लेना मुश्किल हो गया है। प्रदूषण का स्तर खतरे की सीमा पार कर चुका है, और बचाव के तौर पर लोग अब मास्क से लेकर एयर प्यूरीफायर तक का सहारा ले रहे हैं। यह डिवाइस हवा में मौजूद धूल, धुआं, परांगकण और हानिकारक गैसों को हटाकर सांस लेने योग्य वातावरण बनाता है। हालांकि, इनकी प्रभावशीलता को लेकर विशेषज्ञों के बीच मतभेद अब भी बरकरार हैं।

कितना प्रभावी है एयर प्यूरीफायर

जो लोग प्रदूषित क्षेत्रों में रह रहे हैं वह एक तरह से जहरीली हवा के घेरे में जी रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि घरों के अंदर की हवा भी कम खतरनाक नहीं है। धूल, धुआं, पालतू जानवरों के बाल जैसे तत्व इनडोर प्रदूषण को और घातक बना देते हैं। यही कारण है कि अब लोग अपने घरों में एयर प्यूरीफायर लगाने लगे हैं। हालांकि, इसे अपनाने से पहले यह समझना जरूरी है कि यह वास्तव में कैसे काम करता है, इससे जुड़ी गलतफहमियां क्या हैं, और यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है।


क्या इससे हो सकता है प्रदूषण का समाधान

एयर प्यूरीफायर तभी असरदार साबित होता है, जब आप उसकी तकनीक, कमरे के आकार, सही उपयोग के तरीके और नियमित मेंटेनेंस के बारे में पूरी जानकारी रखते हों। यह डिवाइस प्रदूषित हवा से कुछ हद तक राहत जरूर देती है, लेकिन यह मान लेना कि केवल एक मशीन से वायु प्रदूषण पूरी तरह खत्म हो जाएगा, बिल्कुल गलत है।

एयर प्यूरीफायर चुनने में काम आएंगी ये बातें

  1. एयर प्यूरीफायर खरीदते समय सबसे पहले उसके फिल्टर की गुणवत्ता देखें। HEPA फिल्टर सबसे बेहतर माने जाते हैं, क्योंकि ये 3 माइक्रोन तक के कणों को भी रोक लेते हैं। अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं या कोई एलर्जी से पीड़ित है, तो HEPA फिल्टर वाला मॉडल ही चुनें। इसके साथ ही, फिल्टर को समय-समय पर बदलना भी जरूरी होता है, ताकि उसकी कार्यक्षमता और प्रभाव लंबे समय तक बनी रहे।
  2. कमरे का आकार :एयर प्यूरीफायर हमेशा उस कमरे के आकार के अनुसार ही खरीदें, जिसमें आप उसे इस्तेमाल करना चाहते हैं। हर मॉडल की एक 'CADR' रेटिंग होती है, जो बताती है कि वह एक घंटे में कितनी हवा को साफ कर सकता है। अगर आपका कमरा बड़ा है तो ज्यादा CADR रेटिंग वाला प्यूरीफायर लें। छोटा एयर प्यूरीफायर बड़े कमरे में असरदार नहीं रहेगा और बिजली की खपत भी ज्यादा करेगा, जिससे फायदा नहीं मिलेगा।
  3. फीचर्स की बात करें तो एयर क्वालिटी सेंसर, Wi-Fi कनेक्टिविटी और एप कंट्रोल जैसे फीचर्स एयर प्यूरीफायर के प्रयोग को सहज बनाते हैं।
  4. एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले एनर्जी एफिसियंट मॉडल को चुने। जितना ज्यादा एनर्जी स्टार होगा उतना बिजली खपत कम होगा।
  5. एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले इसके फिल्टर बदलने की अवधि और मेंटेनेंस पर आने वाले खर्च की जानकारी अवश्य लें। नियमित सर्विसिंग और समय-समय पर फिल्टर बदलने से ही यह लंबे समय तक प्रभावी ढंग से काम कर पाएगा।

यह भी पढ़ें: Aadhaar update online: अब घर बैठे अपडेट करें अपना आधार कार्ड, नवंबर 2025 से मिलेगी बड़ी सुविधा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।