Motorola Razr 50 Ultra की कीमत में 30,000 रुपये की कटौती, Amazon पर मिल रही ये बेस्ट डील

Motorola Razr 50 Ultra की असली कीमत में 30,009 रुपये की भारी कटौती की गई है। अब इस फोन को सिर्फ 69,990 खरीद सकते हैं। आपको यह डील Amazon पर मिलेगी। बता दें कि कभी Razr 50 Ultra की कीमत 1 लाख रुपये थी। इस फोन में 4000mAh की बैटरी के साथ कई बेहतरीन फीचर दिए गए हैं

अपडेटेड Jul 23, 2025 पर 12:59 PM
Motorola Razr 50 Ultra की कीमत में 30,000 रुपये की कटौती

Motorola Razr 50 Ultra Amazon Deal : Motorola Razr 60 Ultra को भले ही बाजार में आए कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन इस समय लाइमलाइट में उसका पिछला मॉडल Razr 50 Ultra है। कभी इसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये थी, लेकिन अब Amazon पर इस स्टाइलिश फोल्डेबल फोन की कीमत में जबरदस्त कटौती हुई है। मतलब अब आप Motorola Razr 50 Ultra को सिर्फ 69,990 खरीद सकते हैं। यानी इसकी असली कीमत में 30,009 रुपये की भारी कटौती की गई है। अगर आप इस लिमिटेड टाइम ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आइए आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं।

Amazon डील

इस लिमिटेड डील के तहत, Amazon Razr 50 Ultra के साथ Moto Buds+ (5,999 रुपये) बिल्कुल मुफ्त दे रहा है। यानी यह उन लोगों के लिए और भी फायदेमंद है जो प्रीमियम फ्लिप फोन अनुभव चाहते हैं। इसके अलावा, Amazon Prime मेंबर्स को Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% का कैशबैक भी मिलेगा, जिससे कुल बचत में इजाफा होगा।


स्पेसिफिकेशन्स

  • Motorola Razr 50 Ultra में 4-inch की LTPO AMOLED कवर स्क्रीन दी हुई है जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसका डिस्पले गोरिल्ला ग्लास विक्टस से सुरक्षित है, यह डिस्प्ले रोजमर्रा के टूट-फूट को झेलने के लिए बनाया गया है। फोन को खोलने पर इसमें 6.9 इंच का फुल HD+ फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz के रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो यह डिवाइस Qualcomm’s के Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट पर चलता है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB की इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
  • कैमरे की बात करें तो Razr 50 Ultra में डुअल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें OIS वाला प्राइमरी सेंसर और 2x टेलीफोटो लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन की मेन डिस्प्ले के अंदर 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 45W वायर्ड चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें : Google Pixel 10 Pro का टीजर आया सामने, डिजाइन और फीचर्स ने मचाया तहलका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।