WhatsApp के कैमरे में जल्द मिलेगा नाइट मोड का ऑप्शन, अब रात में भी खीच सकेंगे क्लियर फोटो

अगर कम रोशनी में WhatsApp के कैमरा से फोटो अच्छा नहीं आता है तो अब आपको इसकी टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। जी हां, WhatsApp अपने Android ऐप के लिए एक नया फीचर डेवलप कर रहा है, जो कम रोशनी में भी फोटोग्राफी को बेहतर बनाएगा। इस फीचर का नाम 'नाइट मोड' रखा गया है।

अपडेटेड Jul 29, 2025 पर 6:03 PM
Story continues below Advertisement
WhatsApp के कैमरे में जल्द मिलेगा नाइट मोड ऑप्शन

WhatsApp Camera Night Mode : अगर कम रोशनी में WhatsApp के कैमरा से फोटो अच्छा नहीं आता है तो अब आपको इसकी टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। जी हां, WhatsApp अपने Android ऐप के लिए एक नया फीचर डेवलप कर रहा है, जो कम रोशनी में भी फोटोग्राफी को बेहतर बनाएगा। इस फीचर का नाम 'नाइट मोड' रखा गया है और यह व्हाट्सएप बीटा वर्जन में देखा गया है। WABetaInfo के रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के बीटा वर्जन में कैमरा इंटरफेस में एक डेडिकेटेड नाइट मोड ऑप्शन देखा गया है। ये फीचर इमेज की क्लैरिटी और ब्राइटनेस को ऑप्टिमाइज करता है, जिससे व्हाटसऐप के कैमरा से कम लाइट में भी बढ़िया फोटो कैप्चर की जा सकेगी।

WhatsApp में Night Mode

WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक, इस फीचर को Android वर्जन 2.25.22.2 में देखा गया है, जिसे एक कंपैटिबल अपडेट के तौर पर मार्क किया गया है। Meta Platforms का ये इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप इसे अपने अपकमिंग वर्जन में रिलीज करने के लिए डेवलप कर रहा है।


WABetaInfo के जरिए शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, नाइट मोड को कैमरा इंटरफोस से फ्लैश आइकन के पास एक छोटो चांच के आइकन के रूप में जोड़ा गया है। इस आइकन पर टैप करने से यह फीचर ऑन ऑफ किया जा सकता है। हालांकि यह फीचर ऑटोमैटिक नहीं है यानी खुद लाइट देखकर एक्टिव नहीं होता, यूजर को मैनुअली इसे ऑन करना पड़ेगा। यह सुविधा उन परिस्थितियों में काम आएगी जब यूजर के पास एक्सटर्नल लाइट न हो और फिर भी वह थोड़ी बेहतर रोशनी और क्वालिटी के साथ फोटो लेना चाहता हो।

कैसे काम करता है नया नाइट मोड

रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फोटो क्लिक करते समय शैडो एरिया में भी डिटेल्स को कैप्चर करता है और एक्सपोजर को इस तरह बैलेंस करता है कि फोटो में नॉइज यानी धुंधलापन कम हो जाए। इसका फायदा इनडोर शूटिंग या राम के समय बिना फ्लैश के फोटो लेने में खासतौर पर दिखेगा। हालांकि, रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अगर फोटोज को बेहद कम रोशनी में कैप्चर किया जाए तो इमेज क्वॉलिटी में केवल 'मॉडेस्ट' यानी हल्का सुधार देखने को मिलेगा। ये किसी भी तरह से प्रोफेशनल फोटोग्राफी का रिप्लेसमेंट नहीं होगा और ज्यादा ब्राइट और डिटेल्ड फोटो नहीं दे पाएगा।

बीटा यूजर्स के लिए है उपलब्ध

फिलहाल यह नाइट मोड फीचर केवल कुछ बीटा टेस्टर्स को ही मिला है, जो Google Play Beta प्रोग्राम के जरिए रजिस्टर्ड हैं। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हफ्तों में व्हाट्सएप इस फीचर को और ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाएगा। अगर टेस्टिंग सफल रही, तो यह फीचर सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Windows पर WhatsApp का नया बीटा वर्जन लॉन्च, कुछ ऐसा दिखेगा इंटरफेस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।