Get App

अब Facebook पर नहीं दिखेगा Like बटन, जानें Meta का क्या है नया प्लान?

Facebook: आज के इस डिजिटल दौर में फेसबुक का यूज तो लगभग सभी लोग कर रहे होंगे। साथ ही पोस्ट पोस्ट पर लाइक और कमेंट भी करते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि अब इस प्लेटफॉर्म से लाइक और कमेंट का बटन हट रहा है। दरअसल, यह बदलाव 10 फरवरी 2026 से शुरू होगा। मेटा ने यह फैसला लिया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Nov 12, 2025 पर 12:28 PM
अब Facebook पर नहीं दिखेगा Like बटन, जानें Meta का क्या है नया प्लान?
अब Facebook पर नहीं दिखेगा Like बटन, जानें Meta का क्या है नया प्लान?

Facebook: आज के इस डिजिटल दौर में फेसबुक का यूज तो लगभग सभी लोग कर रहे होंगे। साथ ही पोस्ट पोस्ट पर लाइक और कमेंट भी करते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि अब इस प्लेटफॉर्म से लाइक और कमेंट का बटन हट रहा है। दरअसल, यह बदलाव 10 फरवरी 2026 से शुरू होगा। मेटा ने यह फैसला लिया है। अब अगर आपकों ये सच में लग रहा है कि क्या सही में लाइक बटन फेसबुक की साइट या ऐप से हट रहा है, तो ये बिल्कुल गलत है। फेसबुक ऐप या वेबसाइट पर लाइक बटन बना रहेगा। सिर्फ अन्‍य वेबसाइटों में लगे बटन हटा दिए जाएंगे। अब आइए इस खबर को हम आपको आसान भाषा में समझाते हैं।

2009 में आया था लाइक बटन

फेसबुक में लाइक बटन 2009 में आया था। यह बटन ब्लॉग्स और न्यूज वेबसाइट्स जैसी बाहरी साइट्स पर लगाया जाता था, जहां लोग अपनी फेसबुक आईडी से लाइक या कमेंट कर सकते थे। इससे किसी पोस्ट की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जाता था। ब्रांड्स और पब्लिशर्स के बीच यह फीचर बेहद लोकप्रिय हुआ, क्योंकि इससे उन्हें अपने कंटेंट की रीच और एंगेजमेंट समझने में मदद मिलती थी। धीरे-धीरे, यह बटन इंटरनेट पर अप्रूवल और पसंद किए जाने का सिंबल बन गया, जो लाखों वेबसाइट्स पर दिखाई देने लगा।

ऐसे समझें क्या होने वाला है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें