OnePlus Nord 5 vs Nord CE 5: 7000 रुपये ज्यादा खर्च करने पर कौन से फीचर्स मिलते है एक्स्ट्रा? जानिए

OnePlus Nord 5 vs Nord CE 5: OnePlus ने हाल ही में दो नए स्मार्टफोन Nord 5 और बजट फ्रेंडली Nord CE 5 के लॉन्च किया है। दोनों फोन अपनी कीमत के हिसाब से बढ़िया फीचर्स पेश करते हैं। हालांकि Nord 5 की कीमत Nord CE 5 से 7,000 रुपये ज्यादा है। लेकिन इस अतिरिक्त राशि में आपको क्या एक्स्ट्रा मिलता है? आइए आपको बताते हैं

अपडेटेड Jul 08, 2025 पर 19:03
Story continues below Advertisement
Nord 5 में आपको ज्यादा शार्प और स्मूथ डिस्प्ले मिलता है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K OLED पैनल है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट आता है, जबकि CE 5 में 6.77 इंच का 1080p LCD है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है

बेहतर डिजाइन और एक्सपीरियंस: Nord 5 गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन और IP65 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी के प्रति अधिक ड्यूरेबल बनाता है। वहीं Nord CE 5 में आधिकारिक IP रेटिंग है ही नहीं।

फास्ट प्रोसेसर: Nord 5 में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर है, जो Nord CE 5 के मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 की तुलना में ज्यादा पावरफुल चिप सेट है। यह गेमिंग, मल्टीटास्किंग और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट में बेहतर परफॉर्मेंस देता है।

डिस्प्ले: Nord 5 में आपको ज्यादा शार्प और स्मूथ डिस्प्ले मिलता है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K OLED पैनल है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट आता है, जबकि CE 5 में 6.77 इंच का 1080p LCD है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। Nord 5 ज्यादा ब्राइटनेस और बेहतर कलर एक्यूरेसी भी सपोर्ट करता है।

RAM और स्टोरेज ऑप्शंस: दोनों मॉडल 12GB तक RAM को सपोर्ट करते हैं। हालांकि Nord 5 512GB तक की फास्ट UFS स्टोरेज प्रदान करता है, जबकि Nord CE 5 अधिकतम 256GB तक ही सीमित है।

कैमरा: Nord 5 में 50MP का फ्रंट कैमरा है और यह अल्ट्रा HDR के साथ 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं CE 5 में 16MP का सेल्फी कैमरा है और इसमें हाई क्वालिटी वीडियो फीचर्स की कमी है।

OnePlus Nord CE 5 में बड़ी बैटरी: दोनों स्मार्टफोन में 80W चार्जिंग की फैसिलिटी है, लेकिन CE 5 में Nord 5 की 6800mAh की बैटरी के मुकाबले थोड़ी बड़ी 7100mAh की बैटरी है।

सॉफ्टवेयर: OxygenOS एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड है और CE 5 की तुलना में इसे ज्यादा OS अपडेट मिलने की संभावना है, जो इसे लंबे समय के लिए बेहतर ऑप्शन बनाता है।