बैटरी के मामले में भी ओप्पो पैड SE और वनप्लस पैड लाइट काफी मिलते-जुलते है। दोनों में 9,340mAh की बड़ी बैटरी है, जो 33W चार्जिंग को सपोर्ट करती है
डिस्प्ले और डिजाइन: दोनों टैबलेट में 11 इंच की IPS LCD स्क्रीन मिलती है, जिनमें 90Hz का रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यानी डिस्प्ले क्वालिटी लगभग एक जैसी मिलेगी। हालांकि, ओप्पो पैड SE दो अलग-अलग रंगों स्टारलाइट सिल्वर और ट्वाइलाइट ब्लू में आता है, जबकि वनप्लस पैड लाइट सिर्फ एक ही शेड 'एयरो ब्लू' में उपलब्ध है। दोनों टैबलेट की बॉडी एल्युमिनियम की बनी है, जिससे वे प्रीमियम दिखते है।
प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम: ओप्पो पैड SE और वनप्लस पैड लाइट दोनों ही MediaTek Helio G100 SoC से चलते हैं। यह 6nm चिपसेट है और 4G कनेक्टिविटी भी देता है। दोनों डिवाइस में 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। ये टैबलेट Android 15 पर चलते हैं और अपने-अपने कस्टमाइज्ड इंटरफेस के साथ कई AI फीचर्स भी देते हैं। यानी परफॉरमेंस के मामले में आपको ज्यादा अंतर महसूस नहीं होगा।
कैमरा और स्पीकर्स: कैमरा के मामले में ये दोनों टैबलेट बिल्कुल एक जैसे है। दोनों में सामने और पीछे, दोनों तरफ 5MP के कैमरे मिलते है। दोनों सेंसर का अपर्चर भी f/2.2 है। इसके अलावा, दोनों टैबलेट में क्वाड स्पीकर्स दिए गए है, जो Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं। इसका मतलब है कि आवाज की क्वालिटी भी दोनों में शानदार मिलेगी।
बैटरी और चार्जिंग: बैटरी के मामले में भी ओप्पो पैड SE और वनप्लस पैड लाइट काफी मिलते-जुलते है। दोनों में 9,340mAh की बड़ी बैटरी है, जो 33W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि ये दोनों टैबलेट 11 घंटे से ज्यादा वीडियो प्लेबैक और 80 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते है।
कीमत: कीमत के मामले में ही दोनों टैबलेट के बीच बड़ा फर्क देखने को मिलता है। Oppo Pad SE का बेस वाई-फाई मॉडल (4GB रैम और 128GB स्टोरेज) ₹13,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। LTE वेरिएंट (6GB रैम) की कीमत ₹15,999 है और 8GB रैम वाले LTE वेरिएंट की कीमत ₹16,999 है।
OnePlus Pad Lite: वनप्लस पैड लाइट की कीमत 6GB + 128GB (वाई-फाई) वेरिएंट के लिए ₹15,999 से शुरू होती है। वहीं, 8GB + 128GB वेरिएंट, जिसमें 4G LTE कनेक्टिविटी भी मिलती है, उसकी कीमत ₹17,999 है।
कौन सा मॉडल लें: अगर आप कम कीमत में एक बेसिक वाई-फाई टैबलेट चाहते हैं, तो ओप्पो पैड SE आपके लिए सस्ता विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आप 4G LTE कनेक्टिविटी और थोड़ी ज्यादा रैम वाले वेरिएंट की तरफ देख रहे हैं, तो वनप्लस पैड लाइट एक अच्छा सौदा होगा।