Get App

Realme जल्द लॉन्च करेगा दो स्मार्टफोन, जिसमें डुअल चिपसेट और 7000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स, जानें कीमत

Realme भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिनके नाम Realme P4 और Realme P4 Pro होंगे। कंपनी इन फोन्स को 25 अगस्त 2025 को लॉन्च करेंगी। सोशल मीडिया पर जारी एक टीजर के मुताबिक, इसमें डुअल चिपसेट, Qualcomm snapdragon 7 gen 4 और 7000mAh की बैटरी दी जाएगी।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 12, 2025 पर 11:29 AM
Realme जल्द लॉन्च करेगा दो स्मार्टफोन, जिसमें डुअल चिपसेट और 7000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स, जानें कीमत
Realme जल्द लॉन्च करेगा दो स्मार्टफोन

आप अगर स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। Realme भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिनके नाम Realme P4 और Realme P4 Pro होंगे। कंपनी इन फोन्स को 25 अगस्त 2025 को लॉन्च करेंगी। सोशल मीडिया पर जारी एक टीजर के मुताबिक, इसमें डुअल चिपसेट, Qualcomm snapdragon 7 gen 4 और 7000mAh की बैटरी दी जाएगी। इस अपकमिंग हैंडसेट को Flipkart पर सेल किया जाएगा। अब आइए इसके फीचर और कीमत के बारे में जानते हैं।

Realme P4 और Realme P4 Pro के फीचर?

Realme P4 में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट के साथ Pixelworks visual प्रोसेसर मिलेगा, जिससे इस हैंडसेट को बेहतर विजुअल परफोर्मेंस मिलेगी। इसके साथ ही इस फोन में डुअल चिपसेट दिया गया है।

Flipkart पर लिस्टेड डिटेल्स में बताया है कि Realme P4 Pro में 4D Curved+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट्स के साथ आएगा। इसमें इसमें 6500 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। Realme का ये स्मार्टफोन इस प्राइस सेगमेंट में आने वाला पहला दो चिपसेट वाला हैंडसेट होगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 के साथ आता है, जो 4nm TSMC पर तैयार किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें