इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP का मेन सेंसर और 50MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है
डिजाइन: शैंपेन गोल्ड फिनिश इस फोन को एक अलग ही लुक देता है। यह नॉर्मल मिड-रेंज डिवाइस से कहीं ज्यादा प्रीमियम फील होता है। कर्व ग्लास फ्रंट और बैक, एल्युमीनियम फ्रेम इसे मजबूत और स्टाइलिश बनाते हैं।
डिस्प्ले: इसमें आपको 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह डॉल्बी विजन और HDR10+ को सपोर्ट करता है, और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलता है।
परफॉरमेंस: स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 और 12GB तक रैम से लैस, यह फोन डेली के कामों को आसानी से हैंडल करता है। ऐप्स तेजी से खुलते है, मल्टीटास्किंग स्मूथ है, और गेम भी अच्छे से चलते है। वैसे तो यह फ्लैगशिप चिप नहीं है, लेकिन कीमत के हिसाब से परफॉरमेंस जबरदस्त है।
बैटरी लाइफ: 6,200mAh की बैटरी लंबा बैकअप देती है। 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आप इसे एक घंटे से भी कम समय में 0 से 100% तक चार्ज कर सकते हैं।
कैमरा: ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50MP का मेन सेंसर और 50MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो इस सेगमेंट में सबसे बढ़िया ऑप्शन है। इसका नाइट मोड अच्छा काम करता है और अल्ट्रावाइड और सेल्फी कैमरे ठीक-ठाक हैं।
सॉफ्टवेयर: यह स्मार्टफोन Android 15 पर HyperOS 2.0 पर चलता है। यह MIUI से ज्यादा क्लीन है, और नए AI फीचर्स यूजफुल है। हालांकि, अभी भी कुछ ब्लोटवेयर है, और कुछ एनिमेशन थोड़े अटपटे लगते है। Xiaomi 3 एंड्रॉइड अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा करता है, जो बढ़िया है।
खरीदें या नहीं: Redmi Note 14 Pro+ नॉर्मल मिड-रेंज फोन की भीड़ में अलग दिखता है। इसका लुक शानदार है, परफॉरमेंस स्मूथ है, बैटरी लंबे समय तक चलती है, और इस कीमत पर हमें सबसे अच्छे कैमरा सेटअप में से एक मिलता है। यह ₹30,000 से कम में एक बेहतरीन ऑप्शन है।