Samsung Galaxy Buds 3 FE: सैमसंग ने नए ईयरबड्स किए लॉन्च, ANC और AI के साथ मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स, जानें कीमत

Samsung Galaxy Buds 3 FE: अगर आप एक ऐसे ईयरफोन्स की तलाश में हैं जो बेहतर साउंड क्वालिटी, वजन में हल्का हो तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल सोमवार को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में Samsung Galaxy Buds 3 FE लॉन्च किए गए। ये साउथ कोरिया टेक कंपनी के नए किफायती ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन्स हैं।

अपडेटेड Aug 20, 2025 पर 11:30
Story continues below Advertisement
अगर आप एक ऐसे ईयरफोन्स की तलाश में हैं जो बेहतर साउंड क्वालिटी, वजन में हल्का हो तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल सोमवार को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में Samsung Galaxy Buds 3 FE लॉन्च किए गए। ये साउथ कोरिया टेक कंपनी के नए किफायती ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स हैं। Galaxy Buds 3 FE में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC), AI-बेस्ड फीचर्स मिलता है। इसमें Google Gemini असिस्टेंट के लिए “Hey Google” वॉयस कमांड, लाइव ट्रांसलेशन, लिसनिंग मोड और कन्वर्सेशन मोड जैसे ऑप्शन हैं। अब आइए इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy Buds 3 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy Buds 3 FE में स्टेम बेस्ड डिजाइन दिया गया है, जो कंपनी के पिछले बीन-शेप डिजाइन से अलग है। हर ईयरबड का वजन 5 ग्राम है जबकि केस का वजन 41.8 ग्राम है। इसमें डायनमिक ड्राइवर लगाए गए हैं और कंट्रोल के लिए Blade पर पिंच इंटरैक्शन सपोर्ट मिलता है। यूजर्स स्वाइप जेस्चर के जरिए वॉल्यूम भी कंट्रोल कर सकते हैं।
इसमें क्रैडल पर डेडिकेटेड पेयरिंग बटन दिया गया है जिससे Galaxy डिवाइस के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है। इसके अलावा Auto Switch फीचर भी है, जो डिवाइस की ऑडियो एक्टिविटी को डिटेक्ट करके कनेक्शन शिफ्ट कर देता है। ताकि लिस्निंग कंट्यूनिटी बनी रहे।

Samsung Galaxy Buds 3 FE ANC सपोर्ट करता है ताकि एंबिएंट नॉइज को दबाया जा सके। इसमें क्रिस्टल क्लियर कॉल टेक्नोलॉजी भी है, जो एक प्री-ट्रेंड मशीन लर्निंग मॉडल का इस्तेमाल करती है ताकि कॉल के दौरान स्पीकर की आवाज को आइसोलेट किया जा सके और बैकग्राउंड नॉइज को कम किया जा सके।
कंपनी ने इसमें कई AI-बेस्ड फीचर्स भी दिए हैं। इसमें लाइव ट्रांसलेशन, Galaxy Al Interpreter, और Google Gemini Al शामिल हैं, जिससे आप वॉयस कमांड या लंबे प्रेस से AI फीचर्स को एक्टिव कर सकते हैं। Auto Switch सुविधा Galaxy डिवाइसों के बीच seamless कनेक्शन स्विचिंग का एक्सपीरियंस देती हैं। यह TWS ईयरबड्स लाइव ट्रांसलेशन को भी सपोर्ट करते हैं, जिसमें Listening Mode और Conversation Mode दोनों शामिल हैं।

Samsung Galaxy Buds 3 FE में Bluetooth 5.4 (LE Audio सपोर्ट) से कनेक्टिविटी तेज और भरोसेमंद होती है। Find My Earbuds फीचर खो जाने पर ईयरबड्स ट्रैक करने में मदद करता है। इसमें Ambient Mode भी शामिल है।
Samsung ने कहा है कि Galaxy Buds 3 FE ANC ऑफ रहने पर 8.5 घंटे तक का प्लेबैक देंगे और चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे तक चलेंगे। ANC ऑन रहने पर बैटरी लाइफ एक बार चार्ज में 6 घंटे और चार्जिंग केस के साथ कुल 24 घंटे तक रहेगी।

Samsung Galaxy Buds 3 FE की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy Buds 3 FE की कीमत अमेरिका में $149.99 (करीब 13,000 रुपये) रखी गई है। TWS ईयरबड्स को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में 4 सितंबर से खरीदा जा सकेगा। ये दो कलर ऑप्शन्स Black और Grey में उपलब्ध होंगे।