Samsung Galaxy F36 5G Price in India: Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy F36 5G लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की F-सीरीज का हिस्सा है। यह स्मार्टफोन 20 हजार रुपये से कम कीमत में पेश किया गया है और इसके साथ कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। Galaxy F36 5G में Exynos 1380 प्रोसेसर और लेदर फिनिश वाला प्रीमियम डिजाइन मिलता है, जो इसे खास बनाता है।
फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus+ का इस्तेमाल किया गया है। सैमसंग ने इसमें Google Circle to Search और Gemini Live जैसे लेटेस्ट AI फीचर्स भी जोड़े हैं।
कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
फोन दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है। वहीं फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। इस फोन को आप 29 जुलाई से Flipkart से खरीद पाएंगे।
तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया Galaxy F36 5G
Galaxy F36 5G तीन कलर ऑप्शन कोरल रेड, ल्यूक वायलेट और ब्लैक में आता है और तीनों ही वेरिएंट लेदर फिनिश के साथ पेश किए गए हैं।
स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है। कंपनी 6 साल तक Android OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।