अगर आप Gmail यूजर हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने एक नए Gmail स्कैम का खुलासा किया है, जिसमें स्कैमर्स Google Gemini AI टूल का दुरुपयोग करके यूजर्स के Gmail पासवर्ड और अकाउंट डिटेल्स चुरा रहे हैं। जिससे कई Confidential डाटा लीक हो सकते हैं। जो आपके कैरियर पर भारी पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं क्या है ये स्कैम।
क्या है Gmail का Gemini स्कैम?
Google का एक AI टूल है Gemini जो Gmail जैसे एप्लिकेशन्स में साइडबार के जरिए इंटीग्रेट होता है। यह ईमेल का सारांश (Summary) तैयार करता है, कैलेंडर अपडेट करता है और स्मार्ट रिप्लाई देने में मदद करता है। लेकिन अब हैकर्स इसी टूल का इस्तेमाल करके यूजर्स के साथ स्कैम कर रहे हैं।
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट मार्को फिगुएरोआ के मुताबिक, स्कैमर्स अब ईमेल्स में छिपे हुए AI प्रॉम्प्ट्स डाल रहे हैं, जो दिखते नहीं हैं। ये प्रॉम्प्ट्स HTML और CSS की मदद से सफेद रंग और जीरो फॉन्ट साइज में ईमेल में छिपाए जाते हैं, ताकि यूजर इन्हें देख न सके।
जब यूजर ऐसे मेल को खोलकर Gemini से उसका सारांश (Summary) बनाने को कहता है, तो AI टूल इन छिपे हुए निर्देशों को पढ़ लेता है और एक फर्जी चेतावनी जनरेट कर देता है। इस चेतावनी में लिखा होता है कि आपका Gmail अकाउंट हैक हो गया है और एक फर्जी कस्टमर सपोर्ट नंबर दिया जाता है। अगर यूजर उस नंबर पर कॉल करता है, तो स्कैमर्स उसे धोखे से अकाउंट की संवेदनशील जानकारियां दे देने को मजबूर कर सकते हैं।
कैसे बचें इस Gmail स्कैम से?
सुरक्षा विशेषज्ञों ने कुछ सुझाव दिए जिससे आप इस तरह के स्कैम से बच सकते हैं-
करीब 1.8 अरब Gmail यूजर्स पर मंडरा रहा है खतरा
दुनियाभर में Gmail के 1.8 बिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं, और ऐसे में इस तरह के स्कैम का असर बहुत बड़ा हो सकता है। हालांकि, Google को इस बारे में जानकारी दे दी गई है, लेकिन जब तक सुरक्षा अपडेट पूरी तरह लागू नहीं होते तब तक यूजर्स को सतर्क रहना होगा।