आजकल अक्सर देखा जाता है कि फ्रीजर में बहुत सारा बर्फ जमा हुआ रहता है। कई लोग इसे सही मानते हैं और सोचते हैं कि मेरा फ्रिज ज्यादा कूलिंग करता है। लेकिन यह उनकी बहुत बड़ी भूल है। दरअसल, किसी भी फ्रिज में ऐसा होना उसकी ताकत नहीं बल्कि कमी को दिखाता है। अक्सर ऐसी समस्या फ्रिज में गैस के कम होने या चोक होने के कारण होता है। बहुत लोग जमें हुए बर्फ को चाकू या फिर दूसरे किसी नोकीले चीज से निकालने की कोशिश करते हैं जो की गलत है। इससे फ्रीजर में मौजूद गैस की पाइप पंचर हो सकती है। जिससे आपको मोटा खर्चा उठाना पड़ सकता है। आइए हम आपको ऐसे 6 तरीके बताते हैं जिससे आप फ्रीजर में जमी हुई बर्फ को आराम से निकाल सकेंगे।
अगर फ्रीजर में जमें बर्फ के पहाड़ को हटाना है तो सबसे पहला और आसान तरीका है फ्रिज को बंद दें। इसके लिए आपको कम से कम 2 दिन तक के लिए फ्रिज बंद करना होगा। जिसके बाद इस प्रॉब्लम से आप निकल पाएंगे। बता दें कि ये समस्या अक्सर गैस पाइप के चोक होने से आती है। इसलिए फ्रिज को बंद कर देने से ये चोकिंग की समस्या दूर हो जाती है। हर 6 महीने में अपने फ्रिज को इस तरह से रीसेट करते रहें।
दूसरा काम ये कर सकते हैं कि फ्रिज को एक दिन के लिए बंद करके गेट को खुला छोड़ दें। ऐसा करने से फ्रिज कुलिंग भी नहीं करता और चोक हुई गैस को जल्दी से रिलिज हो जाती है। साथ ही बर्फ जमने की समस्या भी ठीक हो जाती है।
फ्रिज का टेम्परेचर बढ़ा दें
जमें हुए बर्फ को हटाने के लिए आप अपने फ्रिज का टेम्परेचर मैक्सिमम पर सेट कर सकते हैं। इससे फ्रिज की कूलिंग बंद भी नहीं होगी और काम भी हो जाएगा। इसके बाद कुछ दिन तक इंतजार करके देखें। आपके फ्रीजर की बर्फ धीमे-धीमे खत्म हो जाएगी।
यह समस्या अक्सर उन फ्रिज में देखी जाती है जिनमें पीछे की तरफ ओपन कूलिंग कॉइल लगी होती है, जो जाली जैसी नजर आती है। समय के साथ इस कॉइल पर धूल और गंदगी की मोटी परत जम जाती है, जिससे फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जमने लगती है। अगर आपके फ्रीजर में भी लगातार बर्फ की मोटी परत जमती रहती है, तो सबसे पहले फ्रिज की कूलिंग कॉइल की सफाई करें। ध्यान रखें कि बेहतर परफॉर्मेंस और फ्रीजिंग की सही स्थिति बनाए रखने के लिए इस कॉइल की सफाई हर दो महीने में एक बार जरूर करनी चाहिए। इससे फ्रीजर में बर्फ जमने की समस्या से राहत मिलेगी।
फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जमने की एक वजह फ्रिज में गैस की कमी भी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने फ्रिज की गैस एक बार जरूर चेक करवानी चाहिए। अगर गैस कम पाई जाती है तो फ्रिज में वही गैस भरवाएं जो आपके फ्रिज के कंप्रेसर के लिए बनी हो। गैस से जुड़ी सही जानकारी आपको फ्रिज के पीछे लगे स्टिकर या लेबल पर मिल जाएगी, इसलिए गैस डलवाने से पहले उस जानकारी को जरूर पढ़ें। सही गैस का इस्तेमाल न सिर्फ बर्फ जमने की समस्या को कम करता है, बल्कि फ्रिज की परफॉर्मेंस भी बेहतर बनाए रखता है।
प्रोफेशनल्स की मदद से या खुद फ्रिज की सर्विस करें
अगर आपके फ्रीजर में लगातार बर्फ जम रही है, तो एक बार फ्रिज की सर्विस जरूर करवा लें। आप चाहें तो किसी प्रोफेशनल की मदद ले सकते हैं या घर पर खुद सॉफ्ट सर्विस भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले फ्रिज को बंद करें और अंदर रखा सारा सामान बाहर निकाल लें। अब बर्फ के पिघलने का इंतजार करें। जब बर्फ पूरी तरह से पिघल जाए, तो फ्रिज को गुनगुने पानी और साफ कपड़े से अच्छे से साफ करें। साथ ही, फ्रिज के दरवाजों पर लगी रबर की सील (गैसकिट) को भी टूथब्रश की मदद से हल्के हाथों से साफ करें। इससे न केवल बर्फ जमने की समस्या कम होगी, बल्कि फ्रिज की कूलिंग भी बेहतर बनी रहेगी।