आप जो फोन खरीद रहे कहीं वो चोरी का तो नहीं! बस एक मैसेज से करें पता

Smartphone Tips: आगर आप सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए। इन दिनों की चोरी हुए मोबाइल फोन को दोबारा मार्केट में बेचना आम बात हो गई है। ऐसे में आपको जानना बेहद जरूरी है कि कहीं आप अनजाने में चोरी का फोन तो नहीं खरीद रहे।

अपडेटेड Jul 21, 2025 पर 16:09
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आगर आप सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए। इन दिनों चोरी हुए मोबाइल फोन को दोबारा मार्केट में बेचना आम बात हो गई है। ऐसे में आपको जानना बेहद जरूरी है कि कहीं आप अनजाने में चोरी का फोन तो नहीं खरीद रहे।
आगर आप सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए। इन दिनों चोरी हुए मोबाइल फोन को दोबारा मार्केट में बेचना आम बात हो गई है। ऐसे में आपको जानना बेहद जरूरी है कि कहीं आप अनजाने में चोरी का फोन तो नहीं खरीद रहे।

अच्छी बात ये है कि आप सिर्फ एक SMS भेजकर किसी भी स्मार्टफोन की पहचान कर सकते हैं कि वह सेकेंड हैंड है या नहीं। हाल ही में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने एक आसान ट्रिक शेयर किया है, जिसकी मदद से फोन की सच्चाई मिनटों में सामने आ जाती है।

Instagram पर hastech._ नाम के एक पेज से एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक नंबर पर मैसेज करके आप किसी भी मोबाइल की असलियत पता कर सकते हैं। इस वीडियो में एक युवक दिखाता है कि वह पहले फोन से एक नंबर डायल कर IMEI नंबर निकालता है और फिर उसे चेक करता है।

बता दें कि हर मोबाइल फोन का एक यूनिक कोड होता है जिसे IMEI (International Mobile Equipment Identity) कहा जाता है। इस कोड के जरिए आप अपने फोन की पहचान कर सकते हैं। वहीं, IMEI नंबर जानने के लिए आपको अपने फोन में *#06# डायल करना होगा, जिसके बाद फोन में 15 अंकों का एक नंबर दिखेगा यही है आपका IMEI नंबर।

अब जब आपके पास IMEI नंबर आ गया है, तो अगला कदम बेहद आसान है। अपने फोन के मैसेज ऐप में जाकर एक नया SMS लिखें। मैसेज में टाइप करें: KYM (स्पेस) IMEI नंबर, जैसे: KYM 123456789012345। और फिर इसे 14422 नंबर पर भेज दें।

SMS भेजने के कुछ ही देर बात आपके पास एक रिप्लाई आएगा जिसमें फोन की जानकारी दी रहेगी। अगर फोन वैध है तो उसकी डिटेल्स आ जाएगी जैसे ब्रांड, मॉडल और एक्टिवेशन स्टेटस। अगर वह चोरी का है या ब्लैकलिस्टेड है तो "Blacklisted" का मैसेज आएगा।

अगर आप बिना जांचे परखे या फिर कम पैसे के लालच में कोई सेकेंड हैंड फोन खरीद लेते हैं और वो चोरी का निकलता है तो आप फंस सकते हैं। आप पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। इसलिए इस आसान ट्रिक से आप खुद को बचा सकते हैं और सही डिवाइस खरीदने का विश्वास पा सकते हैं।