क्या आपके फोन की बैटरी जल्द खत्म हो जाती है? क्या चार्जिंग के लिए बार-बार पावरबैंक या चार्जर ढूंढना पड़ता है? अगर आप भी ऐसा कुछ झेल रहे हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, Flipkart सेल में ऐसे दमदार 5G स्मार्टफोन मिल रहे हैं जो सिर्फ फास्ट नहीं बल्कि लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ आते हैं। खास बात ये है कि ये फोन 30,000 रुपये के बजट में मिल रहे हैं और इनमें कुछ डिवाइस तो 7000mAh या उससे भी ज्यादा बैटरी के साथ आते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे 5 बेस्ट स्मार्टफोन्स के बारे में जो आपको मिलेंगे दमदार बैटरी, जबरदस्त परफॉर्मेंस और सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ।
Poco F7
Poco F7 उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जिन्हें लंबा बैकअप चाहिए और चार्जिंग की झंझट से बचना है। इस फोन में 7550mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर आसानी से एक दिन से ज्यादा चलती है। इसमें 90W की फास्ट चार्जिंग भी दी गई है, जिससे यह महज एक घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत 31,999 रुपये है लेकिन बैंक ऑफर्स के चलते यह 30 हजार रुपये से कम में भी मिल सकता है।
Vivo T4
अगर आप अक्सर ट्रैवल करते हैं या दिनभर घर से बाहर रहते हैं तो Vivo T4 आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है। इसमें 7300mAh की बैटरी दी गई है जो पूरे दिन जबरदस्त बैकअप देती है। साथ ही इसमें 90W की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है, जिससे आपको फोन चार्ज करने के लिए लंबे वक्त तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह फोन 21,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।
iQOO Neo 10R
iQOO Neo 10R खासतौर पर गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक चलती है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है, जो 20 से 25 मिनट में 50% बैटरी चार्ज कर देता है। इसका मौजूदा प्राइस 23,892 रुपये है, जो इस स्पेसिफिकेशन के लिहाज से काफी किफायती है।
Poco X7 Pro
Poco X7 Pro उन लोगों के लिए परफेक्ट चॉइस है जो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया या ब्राउजिंग में ज्यादा समय देते हैं। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक साथ निभाती है। फोन 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और 45 मिनट से कम समय में पूरी तरह चार्ज हो जाता है। इसकी कीमत 22,999 रुपये है, जो इसे एक वैल्यू फॉर मनी डिवाइस बनाता है।
Realme P3 Pro
Realme P3 Pro भी इस लिस्ट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराता है। फोन में 6000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट और पावर सेविंग मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह एक बार चार्ज होकर एक दिन से ज्यादा का बैकअप देता है। इसकी कीमत भी बेहद किफायती है, जिससे यह फोन बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों चाहने वालों के लिए शानदार विकल्प बनता है।