Smart Washing Machine: भारत की टॉप 8 हाई कैपेसिटी वॉशिंग मशीनें जो बड़े परिवारों के लिए हैं शानदार विकल्प

Smart Washing Machine: धुलाई का काम अब बोझ महसूस नहीं होता खासकर जब आपके पास एक बेहतर हाई कैपेसिटी वॉशिंग मशीन हो। 2025 में बाजार में कई ऐसे मॉडलों की भरमार है जो भारी कपड़ों के लिए उपयुक्त हैं। कम समय में धुलाई करते हैं, और मेहनत की बचत भी करते हैं।

अपडेटेड Aug 23, 2025 पर 20:11
Story continues below Advertisement
धुलाई का काम अब बोझ महसूस नहीं होता खासकर जब आपके पास एक बेहतर हाई कैपेसिटी वॉशिंग मशीन हो। 2025 में बाजार में कई ऐसे मॉडलों की भरमार है जो भारी कपड़ों के लिए उपयुक्त हैं। कम समय में धुलाई करते हैं, और मेहनत की बचत भी करते हैं। इनमें स्मार्ट फीचर्स, हाई स्पिन स्पीड, और हाईजीन के उपाय शामिल हैं, जो आपके कपड़ों को साफ-सुथरा और ताजा बनाए रखते हैं।

सैमसंग 10 किलो टॉप लोड
AI वॉश तकनीक के साथ यह मशीन कपड़ों की देखभाल करती है, Ecobubble तकनीक से कम तापमान पर गंदगी हटाती है और डिजिटल इन्वर्टर मोटर ऊर्जा बचाती है।

LG 9 किलो फ्रंट लोड
AI डाइरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी वाली मशीन सेंसिटिव कपड़ों की सुरक्षा करती है, जबकि स्ट्रीम हाइजीन लगभग सभी एलर्जीकारक खत्म करता है।

गोदरेज 10 किलो टॉप लोड
कम पानी दबाव में भी बढ़िया प्रदर्शन देती है इसके साथ ही इनबिल्ट हीटर से कपड़े गुनगुने पानी से धुलते हैं, जिससे हाइजीन बेहतर होती है।

बॉश 9 किलो फ्रंट लोड
AI एक्टिव वॉटर प्लस तकनीक पानी का सही उपयोग करती है और 1400 RPM स्पिन से कपड़े जल्दी सूखते हैं साथ ही एंटी-बैक्टीरियल स्टीम प्रदान करता है।

सैमसंग 12 किलो फ्रंट लोड
बड़ी क्षमता के लिए आदर्श AI Ecobubble से ऊर्जा की बचत के साथ तेज धुलाई और स्मार्ट कनेक्टिविटी विशेषताएं इसे मजबूती देती हैं।

LG 11 किलो फ्रंट लोड वॉशर ड्रायर
स्टीम+ तकनीक से झुर्रियां कम करता है। वाईफाई के जरिए दूर से नियंत्रित किया जा सकता है और 14 वॉश प्रोग्राम्स के साथ आता है।

हायर 9 किलो सेमी-ऑटोमैटिक टॉप लोड
यह हाईटेक मशीन Vortex Pulsator तकनीक से गंदगी हटाता है, मैजिक फिल्टर और रैट-प्रूफ डिजाइन इसे टिकाऊ बनाते हैं।

IFB 10 किलो टॉप लोड
AI पॉवरड वॉश के साथ मल्टीपल वॉश प्रोग्राम शामिल है इसके साथ ही इनबिल्ट हीटर और जीरो प्रेशर फीलिंग सुविधा भी इसमें शामिल है।