अगर आप ऐसा 5G फोन तलाश रहे हैं जिसमें बड़ी बैटरी के साथ बड़ी और स्मूद डिस्प्ले भी मिले, तो Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo S2 FE को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है, जिसमें सबसे ज्यादा ध्यान इसकी 10,000mAh की बड़ी बैटरी खींचती है। इसके अलावा, फोन में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट और 8GB तक RAM दी गई है। अप चलिए फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालते हैं।
भारत में Vivo S2 FE की कीमत
Vivo S2 FE के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है। टॉप-एंड 8GB + 128GB RAM और स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 42,999 रुपये है। यह नया फोन Stellar Green, Titan Black और Zen White तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी बिक्री 20 अक्टूबर से Flipkart, Amazon, Vivo India की वेबसाइट और अन्य रिटेल चैनलों के जरिए शुरू होगी।
इंट्रोडक्टरी ऑफर के तौर पर, Vivo S2 FE खरीदने वाले ग्राहक 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक या 10% का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। उन्हें बिना किसी अतिरिक्त खर्च के 100GB Google One स्टोरेज भी मिलेगा। खरीदार V-Shield स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन पर 40% तक की छूट भी पा सकते हैं।
Vivo S2 FE के स्पेसिफिकेशन्स
डुअल सिम (Nano) वाला Vivo S2 FE, Vivo के लेटेस्ट OriginOS 6 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। इसमें 6.83-इंच का 1.5K (1,260X2,800 पिक्सल) AMOLED Q10+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेंसिटी 449 ppi है। यह पैनल HBM (हाई ब्राइटनेस मोड) में 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दे सकता है। इसमें ऑक्टा-कोर 6nm MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट है, जिसके साथ 8GB तक LPDDR4x RAM और 128GB तक UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 FE में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का Sony IMX852 मेन सेंसर और 2MP का सेकेंडरी बोकेह कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग मिली है। जबकि थर्मल मैनेजमेंट के लिए इस हैंडसेट में 3800 sq mm का वेपर चैंबर दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए Vivo S2 FE में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C, OTG, GPS, BeiDou, GLONASS, GALILEO और QZSS का सपोर्ट मिलता है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और जायरोस्कोप जैसे सेंसर दिए गए हैं।
बैटरी की बात करें तो Vivo S2 FE में 10,000mAh की बैटरी है, जो 44W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह बैटरी 68 घंटे तक कॉलिंग और 30 घंटे तक टिकटॉक प्लेबैक दे सकती है। वहीं, इसका साइज 163.9x76.5x8.69mm है और वजन लगभग 225 ग्राम है।