Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च, 8.02-इंच फोल्डेबल स्क्रीन और 6,900mAh बैटरी का मिलेगा दम, जानें कीमत

अगर आप फोल्डेबल फोन में बड़ी स्क्रीन के साथ दमदार कैमरा और पावरफुल बैटरी चाहते हैं, तो Vivo ने आपके लिए भारत में अपना नया बुकस्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है। इसके साथ Vivo V80 और Vivo S2 FE को भी भारतीय बाजार में उतारा गया है।

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 2:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च, मिलेगा 6,900mAh बैटरी का मिलेगा दम

अगर आप फोल्डेबल फोन में बड़ी स्क्रीन के साथ दमदार कैमरा और पावरफुल बैटरी चाहते हैं, तो Vivo ने आपके लिए भारत में अपना नया बुकस्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है। इसके साथ Vivo V80 और Vivo S2 FE को भी भारतीय बाजार में उतारा गया है। Vivo X Fold 6 को इससे पहले इस साल जून में चीन में पेश किया गया था।

भारत में Vivo X Fold 6 की कीमत और उपलब्धता

भारत में Vivo X Fold 6 के 12GB + 512GB RAM और स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 2,19,999 रुपये तय की गई है। यह फोन अभी प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और 13 अक्टूबर से Vivo India ई-स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। खरीदार भारत में Vivo X Fold 6 को Nebula Teal और Prism Black कलर में खरीद सकते हैं।


ऑफलाइन स्टोर से Vivo X Fold 6 खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी कंपनी ने कई ऑफर पेश किए हैं। इसके तहत 30 महीने के लिए 7,333 रुपये प्रति महीने से Easy EMI का विकल्प मिलेगा और इसके लिए कोई डाउन पेमेंट नहीं देना होगा। इसके अलावा ग्राहकों को 26,400 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल सकता है। उन्हें 12% तक V-अपग्रेड एक्सचेंज बोनस और V-शील्ड स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन पर 40% तक की छूट भी मिल सकती है।

Vivo X Fold 6 खरीदने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ने कई ऑफर्स भी पेश किए हैं। ग्राहकों को 26,400 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक, 10 फीसदी तक का एक्सचेंज बोनस या 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 3 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

वहीं, जो लोग Vivo X Fold 6 को प्री-बुक करेंगे, उन्हें Vivo Vision एक्सपीरियंस जोन में प्रायोरिटी एक्सेस  मिलेगा। यानी उन्हें इन एक्सपीरियंस जोन में पहले एंट्री और फोन के फीचर्स को करीब से आजमाने का मौका मिलेगा।

Vivo X Fold 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X Fold 6 में 8.02-इंच का फोल्ड होने वाला AMOLED पैनल है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,504 x 2,312 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, डेंसिटी 424ppi, DCI-P3 कवरेज 100%, टच सैंपलिंग 300Hz और HDR सपोर्ट है। इसमें 6.51-इंच की AMOLED कवर स्क्रीन भी है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,120 x 2,528 पिक्सल है और इसमें भी इसी तरह के डिस्प्ले फीचर्स हैं।

फोटोग्राफी के लिए Vivo X Fold 6 फोन में Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 200MP का f/1.68 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ 50MP का f/2.05 अल्ट्रावाइड कैमरा और 100x तक डिजिटल जूम वाला 50MP का f/2.57 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी है। इसके अंदर और बाहर, दोनों डिस्प्ले में 20MP का f/2.4 सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 8K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

बैटरी की बात करें तो, Vivo ने X Fold 6 में 6,900mAh की बैटरी दी है, जो 80W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB Type-C, GPS, GLONASS, BeiDou, Galileo, QZSS और NavIC जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए, Vivo X Fold 6 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा भी दी गई है।

Vivo X Fold 6 के बारे में दावा किया गया है कि यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP58 और IP59 रेटिंग को पूरा करता है। अनफोल्ड करने पर फोन का साइज 157.16x145.66x4.40mm होता है, जबकि फोल्ड करने पर इसका साइज घटकर 157.16x74.26x9.40mm हो जाता है। फोन का वजन लगभग 228 ग्राम है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर आए इनविटेशन कार्ड तो हो जाएं सावधान, फाइल खोलते ही बैंक अकाउंट हो सकता है खाली!

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।