भारत में जल्द लॉन्च होगा Vivo T4R 5G, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर, जानें कीमत

चीन की स्मार्टफोन कंपनी Vivo जल्द ही भारत में अपना नया फोन Vivo T4R 5G लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन कंपनी की T4 सीरीज का हिस्सा होगा, जिसमें पहले से ही Vivo T4, T4 Lite, T4 Ultra और T4x जैसे मॉडल शामिल हैं। Vivo T4R 5G को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।

अपडेटेड Jul 28, 2025 पर 7:13 PM
भारत में जल्द लॉन्च होगा Vivo T4R 5G

Vivo T4R 5G : चीन की स्मार्टफोन कंपनी Vivo जल्द ही भारत में अपना नया फोन Vivo T4R 5G लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन कंपनी की T4 सीरीज का हिस्सा होगा, जिसमें पहले से ही Vivo T4, T4 Lite, T4 Ultra और T4x जैसे मॉडल शामिल हैं। Vivo T4R 5G को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा और इसे आप Vivo के ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और कुछ चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे। अब आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।

स्पेसिफिकेशन्स

  • इस फोन में दमदार MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलेगा। Vivo का कहना है कि यह फोन अपने स्लिम डिजाइन और शानदार फीचर्स की वजह से खास है। फोन की मोटाई सिर्फ 7.39 mm होगी और इसका क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगा। आंखों की सेफ्टी के लिए इसमें SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिलेगा।
  • कैमरे की बात करें तो फोन में 50 MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा होगा जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। फ्रंट कैमरा भी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देगा। इसके कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन खास तरह से पिल शेप का होगा, जिसमें दो कैमरे और एक रिंग शेप की Aura Light दी गई है।

कितनी है कीमत?


Vivo T4R 5G की कीमत 20,000 रुपये से कम रखी गई है और यह सिल्वर और ब्लू कलर में मिलेगा। इसका डिजाइन Vivo T4 Ultra से काफी मिलता-जुलता होगा। फोन में स्लिम बेजेल्स और टॉप सेंटर में होल-पंच कैमरा स्लॉट होगा, जबकि साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन होंगे। बता दें कि Vivo ने हाल ही में भारत के स्मार्टफोन बाजार में 21% मार्केट शेयर के साथ टॉप पोजिशन हासिल की है। कंपनी की V50 सीरीज को मेट्रो शहरों में और Y सीरीज को छोटे शहरों में शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

यह भी पढ़ें : जल्द ग्लोबल मार्केट में आ सकता है Redmi Note 15 सीरीज, मिलेगा 7000mAh बैटरी का सपोर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।