WhatsApp ला रहा नया Questions फीचर, अब यूजर स्टेटस पर पूछ सकेंगे सवाल!

WhatsApp अब अपने Status सेक्शन में 'Questions' नाम का नया इंटरैक्टिव फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर की खास बात यह है कि इसके जरिए यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट्स से स्टेटस पर सवाल पूछ सकेंगे और कॉन्टैक्ट्स बिना किसी प्री-सेट ऑप्शन के जवाब दे सकेंगे

अपडेटेड Jul 20, 2025 पर 10:15 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
WhatsApp ला रहा Questions फीचर, स्टेटस पर पूछ सकेंगे सवाल

WhatsApp Questions Feature : WhatsApp अब अपने Status सेक्शन में 'Questions' नाम का नया इंटरैक्टिव फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर की खास बात यह है कि इसके जरिए यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट्स से स्टेटस पर सवाल पूछ सकेंगे और कॉन्टैक्ट्स बिना किसी प्री-सेट ऑप्शन के जवाब दे सकेंगे।

बता दें कि हाल ही में WhatsApp पर Poll फीचर लॉन्च किया गया था, जहां यूजर्स को सवाल के साथ जवाब के ऑप्शन भी खुद देने होते थे। लेकिन नया Questions फीचर इससे बिल्कुल अलग होगा। इस फीचर से यूजर्स स्टेटस में अपने कॉन्टैक्ट्स से सवाल कर सकेंगे और उनके कॉन्टैक्ट्स बिना टेक्स्ट के जरिए खुलकर जवाब दे सकेंगे।

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp beta for Android 2.25.21.8 वर्जन में इस फीचर की पहली झलक देखने को मिली है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में स्टेटस सेक्शन में ‘Questions’ नाम का एक नया बॉक्स दिखाई देता है, जिसमें यूजर अपना सवाल टाइप कर सकता है। इसके नीचे 'Respond' नाम का बटन होगा, जिस पर क्लिक कर कॉन्टैक्ट टेक्स्ट के जरिए अपना जवाब भेज सकते हैं।


Poll फीचर से कैसे अलग है Questions फीचर?

Poll फीचर में यूजर को सवाल के साथ जवाब के ऑप्शन भी देने होते हैं, और सामने वाला यूजर उन्हीं में से किसी एक को चुनकर जवाब देते हैं। लेकिन नया Questions फीचर थोड़ा अलग होगा। इसमें सामने वाला यूजर खुलकर टेक्स्ट में जवाब दे सकेगा। ठीक वैसे ही जैसे Instagram के Q&A स्टोरी फीचर में होता है।

क्यों खास है यह अपडेट?

नए WhatsApp फीचर में यूजर्स अपने स्टेटस पर सीधे सवाल पूछ पाएंगे और कॉन्टैक्ट आसानी से उस सवाल का जवाब दे सकेगा। इसके साथ ही यूजर्स को इंटरैक्शन और फीडबैक का नया एक्सपीरियंस मिलेगा। यह टूल क्रिएटर्स, ब्रैंड्स और आम यूजर्स के लिए खासकर फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इससे वह अपने फॉलोअर्स या कॉन्टैक्ट्स से सीधे फीडबैक और सवाल-जवाब कर सकेंगे।

सबके लिए कब होगा रोलआउट?

फिलहाल यह फीचर बीटा वर्जन में टेस्टिंग स्टेज पर है।, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में इसे पब्लिकली रोलआउट कर दिया जाएगा। अगर आप बीटा यूजर नहीं हैं, तो आपको कुछ समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy F36 5G भारत में लॉन्च, 5000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।