अब अनजान ग्रुप में एड होने पर आएगा अलर्ट, WhatsApp लाया ये कमाल का फीचर

WhatsApp: आज के समय में वॉट्सऐप का इस्तेमाल हर कोई करता है। वॉट्सऐप लगातार लोगों को सेफ प्लेटफॉर्म देने के लिए नए-नए अपडेट लाता रहता है। हाल ही में वॉट्सऐप का एक नया सेफ्टी अपडेट आया है। इस अपडेट में यूजर किसी भी ग्रुप में जुड़ने से पहले उसकी पूरी जानकारी देख पाएंगे। आइए जानते हैं क्या है ये अपडेट

अपडेटेड Aug 22, 2025 पर 22:31
Story continues below Advertisement
वॉट्सऐप ने यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया सेफ्टी फीचर शुरू किया है। (Photo: Canva)
वॉट्सऐप ने यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया सेफ्टी फीचर शुरू किया है। (Photo: Canva)

इस अपडेट की खास बात ये है कि यूजर्स बिना ग्रुप खोले ही यह तय कर सकेंगे कि उन्हें उसमें रहना है या बाहर निकलना है। किसी जानने वाले का होने पर यूजर चैट खोलकर उसमें रह सकता है।(Photo: Canva)

इस सेफ्टी फीचर में जब तक यूजर कोई फैसला नहीं लेता, तब तक उस ग्रुप की नोटिफिकेशन अपने आप म्यूट रहेंगी।(Photo: Canva)

कंपनी का मानना है कि इस फीचर से उन फर्जी ग्रुप्स पर रोक लगेगी जिनमें यूजर्स को अनजान एडमिन ऐड कर लेते हैं और फिर नकली ऑफर्स, इन्वेस्टमेंट स्कीम्स या फर्जी जॉब लिंक्स शेयर किए जाते हैं।(Photo: Canva)

इस सेफ्टी फीचर का मकसद लोगों किसी संदिग्ध या फर्जी ग्रुप में फंसने से बचाना है। कंपनी आगे भी ऐसे नए टूल्स पर काम कर रही है, ताकि यूजर्स आसानी से धोखाधड़ी को पहचान सकें और सेफ रह सकें।(Photo: Canva)

वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर अभी इस सेफ्टी फिचर्स को रोलआउट कर रही है। उम्मीद है जल्द ही यूजर्स को ये अपडेट मिलेगा।(Photo: Canva)

वॉट्सऐप ने यूजर्स को सलाह दी है कि अनजान नंबरों से चैट करते समय हमेशा सतर्क रहें। अगर किसी मैसेज में जल्दी पैसा कमाने का लालच दिया जा रहा हो, तो उस पर तुरंत भरोसा न करें। शक होने पर अकाउंट को तुरंत रिपोर्ट करें।(Photo: Canva)