आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन ठगी के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। डिजिटल दौर में निवेश के कई नए तरीके सामने आ रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही ऑनलाइन ठगी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। व्हाट्सएप जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लोगों से ठगी की जा रही है। गुजरात के भुज से ठगी का एक नया मामला सामने आया है। भुज में रहने वाले अजितसिंह जडेजा ने व्हाट्सएप के जरिए स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट स्कैम में फंसकर 16 लाख रुपये से ज्यादा गंवा दिया है। पीड़ित अजितसिंह जडेजा ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस में दर्ज कराई है। पीड़ित एक प्राइवेट फर्म में काम करते हैं।
