हम सोचते थे कि AI से लोग कविता लिखवाएंगे या तस्वीरें बनवाएंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। अब इस टेक्नोलॉजी के जरिए महिलाएं मेहंदी लगवा रही है। जी हां, सावन और तीज जैसे त्योहारों पर अगर आप मेंहदी लगवाना भूल गए थे तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। AI अब आपके हाथों में मेंहदी भी लगा देगा। इंस्टाग्राम पर एक वायरल वीडियो ने दिखाया है कि कैसे एक लड़की ने AI की मदद से अपने हाथों में डिजिटल मेहंदी लगवा ली, वो भी बिना किसी मेहंदी आर्टिस्ट के।
Meta का AI लगा रहा मेहंदी
वैसे तो हाथों पर मेहंदी लगवाने के लिए ChatGPT, Gemini, Grok या Perplexity जैसे किसी भी AI चैटबॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं, लकिन इसे सबसे आसान Meta के AI ने बनाया है। दरअसल इंस्टाग्राम ऐप में एक नया फीचर आया है जिसके जरिए आप हाथों में मेहंदी लगवा भी सकते हैं और उसे बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर भी कर सकते हैं। Meta के जरिए हाथों पर मेहंदी लगवाने के लिए आपको ज्यादा बड़ा प्रॉम्प्ट देने की जरूरत भी नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि Meta AI की मदद से कैसे आप मेहंदी लगवा सकते हैं।
Instagram पर ऐसे लगवाएं मेहंदी
अगर आप भी इंस्टाग्राम पर हाथों में मेंहदी लगावाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करना पड़ेगा
एक के बाद एक मिलेंगे नए डिजाइन
अगर आप भी Meta AI की मदद से अपने हाथों पर मेंहदी लगाते हैं, तो एक बार में कई डिजाइन्स देख सकते हैं। इसके लिए आपको बार-बार नया प्रॉम्प्ट लिखने की जरूरत नहीं होगी। बस स्क्रीन पर दिख रहे रीजनरेट आइकन पर टैप करते जाएं, और हर बार आपके हाथों पर मेंहदी का एक नया डिजाइन दिखने लगेगा। यह फीचर Meta AI को बाकी AI चैटबॉट्स से खास बनाता है, क्योंकि इंस्टाग्राम पर इसे इस्तेमाल करना आसान है।