Credit Cards

अब राशन कार्ड के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर, UMANG ऐप से सीधे कर सकेंगे अप्लाई, जानें प्रोसेस

UMANG ऐप से राशन कार्ड के लिए कर अप्लाई सकेंगे। इसके लिए आपके Android और iPhone में उमंग ऐप होना चाहिए। आपको बता दें कि राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता। इसमें आपका नाम, पता और परिवार के सदस्यों की पूरी जानकारी होती है।

अपडेटेड Jul 21, 2025 पर 17:22
Story continues below Advertisement
राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता। इसमें आपका नाम, पता और परिवार के सदस्यों की पूरी जानकारी होती है। राशन कार्ड की मदद से आप सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। अगर आपके पास अभी तक राशन कार्ड नहीं है तो इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप इसे घर बैठे ऑनलाइन आवेदन के जरिए बना सकते हैं। इसके लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।

अक्सर लोग सोचते हैं कि आवेदन के लिए किसी वेबसाइट पर जाना होगा, लेकिन अब यह काम और भी आसान हो गया है। अब आप सिर्फ अपने मोबाइल फोन के इस्तेमाल से राशन कार्ड बना सकते हैं सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने फोन में UMANG ऐप डाउनलोड करना होगा। आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि UMANG ऐप से राशन कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं।

अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर हैं तो Google Play Store से UMANG ऐप को डाउनलोड कर सकते हो। वहीं आप iPhone यूजर हैं तो Apple App Store से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप बर्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं, EPFO से संबंधित जानकारी भी ले सकते हैं।

मोबाइल से राशन कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करें?
इसके लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में UMANG ऐप ओपन करें। फिर अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद आप ऐप के होमपेज पर पहुंच जाएंगे । अब नीचे बाईं ओर दिख रहे Services सेक्शन पर क्लिक करें। फिर यूटिलिटी सर्विसेज सेक्शन में स्क्रॉल करके Apply Ration Card वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। अब अपना राज्य सिलेक्ट करें और फिर मांगी जा रही डिटेल भरें। आपको अपनी पर्सनल डिटेल में जैसे नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि डालनी होगी। डिटेल्स डालने के बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। इसके बाद अंतिम में आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है।

बता दें कि UMANG ऐप के जरिए फिलहाल चंडीगढ़, लद्दाख, दादर और नगर हवेली जैसे कुछ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश के लोग ही राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आगे आने वाले समय में और भी राज्यों के लिए ये सर्विस चालू कर दी जाएगी।