घर जैसा फील और रिसोर्ट जैसी लक्जरी ये है मालदीव, जहां बिताओ छुट्टियां जो याद रह जाएं!

अगर आप फैमिली या दोस्तों के साथ मालदीव (Maldives) घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अलीला कोथाइफारू मालदीव (Alila Kothaifaru Maldive) आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है। यहां नए टू-बेडरूम बीच पूल विला और लग्जरी बोडुगे (Boduge) रेजिडेंस ग्रुप ट्रिप को पहले से भी ज्यादा आरामदायक और यादगार बना रहे हैं।

अपडेटेड Jul 22, 2026 पर 9:29 AM

मालदीव (Maldives) अपनी नीली समंदर की लहरों, सफेद रेत वाले बीच और लग्जरी रिसॉर्ट्स के लिए दुनियाभर में मशहूर है। जब बात परिवार या दोस्तों के बड़े ग्रुप के साथ छुट्टियां बिताने की आती है, तो सभी के लिए एक ही जगह पर ठहरने का अच्छा ऑप्शन मिलना आसान नहीं होता। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए अलीला कोथाइफारू मालदीव (Alila Kothaifaru Maldive) ने अपने प्राइवेट आइलैंड (private island) पर नए टू-बेडरूम बीच पूल विला और शानदार बोडुगे रेजिडेंस को शामिल किया है। यह रिजॉर्ट रा एटोल (Raa Atoll) में है और माले से सिर्फ 45 मिनट की सीप्लेन ट्रैवल करके यहां पहुंचा जा सकता है। अगर आप अपनी अगली ग्रुप ट्रिप को लग्जरी, प्राइवेसी और यादगार एक्सपीरियंस से भरना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है:

Comfortable Villas (बड़े ग्रुप के लिए आरामदायक विला)

This may contain: a bedroom with an ocean view and palm trees on the outside, along with a pool

अलीला कोथाइफारू मालदीव (Alila Kothaifaru Maldive) ने तीन नए टू-बेडरूम (two-bedroom) बीच पूल विला बनाए हैं, जिनका एरिया 265 वर्ग मीटर है। इनमें एक किंग बेडरूम, एक ट्विन बेडरूम, बड़ा लिविंग और डाइनिंग एरिया, बाथटब वाला बाथरूम, प्राइवेट गार्डन, स्विमिंग पूल और सन डेक जैसी सुविधाएं मिलती हैं। पूरा डिजाइन नेचुरल माहौल के साथ मैच होता है, जिससे लग्जरी (luxury) के साथ सुकून भी मिलता है।


Boduge Residence (बोडुगे रेजिडेंस देगा घर जैसा एक्सपीरियंस)

This may contain: a house with a swimming pool in the middle of it and lawn area next to it

अगर आपका ग्रुप बड़ा है, तो बोडुगे रेजिडेंस सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। 395 वर्ग मीटर में फैले इस लग्जरी घर (luxury residence) में मास्टर सुइट, दो बेडरूम, बड़ा लिविंग एरिया, किचनेट, हेल्पर रूम, 45 वर्ग मीटर का प्राइवेट पूल, सन डेक, झूला और BBQ एरिया जैसी सुविधाएं हैं। जरूरत पड़ने पर इसे पास वाले विला से जोड़कर और भी बड़ा बनाया जा सकता है।

personal host (हर मेहमान के लिए पर्सनल होस्ट)

This may contain: an aerial view of a tropical island resort

यहां ठहरने वाले हर ग्रुप को एक पर्सनल होस्ट मिलता है, जो पूरी जर्नी के दौरान आपकी जरूरतों का ध्यान रखता है। चाहे स्नॉर्कलिंग ट्रिप (snorkeling trip) बुक करनी हो, रेस्टोरेंट में टेबल रिजर्व करनी हो या विला में किसी खास व्यवस्था की जरूरत हो, हर काम आसान हो जाता है।

Adventure, children's activities (एडवेंचर, बच्चों की एक्टिविटी और शानदार खाना)

Story pin image

रिजॉर्ट के आसपास का रा एटोल (Raa Atoll) स्नॉर्कलिंग (snorkeling) और स्कूबा डाइविंग (scuba diving) के लिए मशहूर है। यहां हनीफारू बे (Hanifaru Bay) में मंटा रे (manta rays) और व्हेल शार्क देखने का मौका भी मिलता है। बच्चों के लिए Play Alila, बड़ों के लिए Spa Alila, पैडल टेनिस और कई आउटडोर गेम्स मौजूद हैं। वहीं, अलग-अलग रेस्टोरेंट्स में मेडिटेरेनियन (Mediterranean), जापानी और ताजा सी-फूड का स्वाद लिया जा सकता है।

Summer Escape package (समर ऑफर से ट्रिप होगी और भी खास)

This may contain: two people sitting on lounge chairs next to an ocean side resort with a swimming pool

30 सितंबर 2026 तक रिजॉर्ट Summer Escape पैकेज दे रहा है। इसमें सीप्लेन ट्रांसफर, खाने-पीने और स्पा फैसिलिटी पर अट्रैक्टिव डिस्काउंट मिल रही है। अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ एक हफ्ते की छुट्टी प्लान कर रहे हैं, तो यह ऑफर आपकी ट्रिप को ज्यादा किफायती और यादगार बना सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।