आपको रोमांच पसंद है और हर ट्रिप में कुछ नया करना चाहते हैं, तो पहाड़ों की सैर आपके लिए शानदार एक्सपीरियंस हो सकती है। यहां सिर्फ खूबसूरत नजारे ही नहीं, बल्कि ऐसे एडवेंचर भी मिलते हैं जो आपकी जर्नी को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे;
Chadar Trek, चादर ट्रेक: बर्फ से जमी नदी पर चलने का यूनिक एक्सपीरियंस
लद्दाख (Ladakh) का चादर ट्रेक भारत के सबसे रोमांचक ट्रेक में गिना जाता है। सर्दियों में जंस्कार नदी (Zanskar River) पूरी तरह बर्फ की मोटी परत में बदल जाती है और उसी पर चलकर ट्रेक पूरा किया जाता है। रास्ते में बर्फीली गुफाएं, ऊंचे पहाड़ और जमा देने वाली ठंड इस सफर को बेहद खास बना देती है। तापमान (Temperature) कई बार -20°C से -30°C तक पहुंच जाता है, इसलिए यह ट्रेक एक्सपेरिएंस्ड ट्रेकर्स के लिए ज्यादा परफेक्ट माना जाता है।
Hampta Pass Trek, हम्पटा पास ट्रेक: एक ट्रेक में बदलते हैं कई नजारे
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh') का हम्पटा पास ट्रेक अपनी बदलती हुई प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। सफर की शुरुआत हरे-भरे जंगलों और घास के मैदानों से होती है, लेकिन आगे बढ़ते ही बर्फीले पहाड़ और पथरीले रास्ते दिखाई देने लगते हैं। रास्ते में छोटी नदियां पार करनी पड़ती हैं और ऊंचे दर्रे तक चढ़ाई करनी होती है। यही बदलाव इस ट्रेक को रोमांच से भर देता है।
Spiti Valley Trek, स्पीति वैली ट्रेक: शांत पहाड़ों के बीच एडवेंचर
अगर आप भीड़ से दूर शांत और अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो स्पीति वैली ट्रेक (Spiti Valley Trek) शानदार ऑप्शन है। यहां ऊंचे पहाड़, पुराने बौद्ध मठ, छोटे-छोटे गांव और दूर तक फैली घाटियां देखने को मिलती हैं। कम आबादी और साफ आसमान इस जगह की सबसे बड़ी खासियत है। ऊंचाई की वजह से ट्रेक चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन यहां के नजारे हर थकान भुला देते हैं।
Kedarnath Trek, केदारनाथ ट्रेक: आस्था और एडवेंचर का संगम
उत्तराखंड (Uttarakhand) का केदारनाथ ट्रेक सिर्फ धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि एक यादगार एडवेंचर भी है। लगभग 16 किलोमीटर लंबे इस रास्ते में पहाड़, झरने, जंगल और बर्फ से ढकी चोटियां देखने को मिलती हैं। रास्ता चढ़ाई वाला है, लेकिन भगवान शिव ((Lord Shiva temple) के प्रसिद्ध मंदिर तक पहुंचने का अनुभव इसे खास बना देता है। हर साल लाखों श्रद्धालु और ट्रेकिंग के शौकीन यहां पहुंचते हैं।
Roopkund Trek, रूपकुंड ट्रेक: रहस्यमयी झील तक का सफर
उत्तराखंड (Uttarakhand) का रूपकुंड ट्रेक अपनी रहस्यमयी झील के कारण दुनिया भर में पॉपुलर है। इस झील के किनारे सदियों पुराने मानव कंकाल मिलने की वजह से इसे 'स्केलेटन लेक' (Skeleton Lake) भी कहा जाता है। ट्रेक के दौरान हरे-भरे बुग्याल, ऊंचे पहाड़ और शानदार हिमालयी नजारे देखने को मिलते हैं। इतिहास और रोमांच पसंद करने वालों के लिए यह एक यूनिक एक्सपीरियंस साबित हो सकता है।
Markha Valley Trek, मरखा वैली ट्रेक: लद्दाख की असली खूबसूरती
मरखा वैली ट्रेक (Markha Valley Trek), लद्दाख (Ladakh) की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखने का मौका देता है। इस ट्रेक में ऊंचे पहाड़ी दर्रे, ठंडे रेगिस्तानी इलाके, पारंपरिक गांव और प्राचीन मठ देखने को मिलते हैं। कई जगह छोटी नदियां पैदल पार करनी पड़ती हैं, जिससे रोमांच और बढ़ जाता है। यह ट्रेक शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण है, लेकिन यहां का शांत वातावरण और शानदार नजारे सफर को यादगार बना देते हैं।
Valley of Flowers Trek, वैली ऑफ फ्लावर्स ट्रेक: फूलों से सजी हिमालय की वादी
उत्तराखंड (Uttarakhand) की वैली ऑफ फ्लावर्स मानसून (monsoon) के मौसम में रंग-बिरंगे फूलों से भर जाती है। यह UNESCO विश्व धरोहर स्थल (World Heritage Site) भी है, जहां सैकड़ों दुर्लभ फूलों की प्रजातियां देखने को मिलती हैं। हरी-भरी घाटियां, बहते झरने और धुंध से ढके पहाड़ इस ट्रेक को बेहद खूबसूरत बनाते हैं। यह दूसरे हाई-एल्टीट्यूड ट्रेक की तुलना में आसान माना जाता है, इसलिए नए ट्रेकर्स भी इसका आनंद ले सकते हैं।