धीमी रफ्तार, खूबसूरत नजारे! इन टॉय ट्रेन राइड्स पर सफर ही बन जाता है मंजिल

भारत की ऐतिहासिक टॉय ट्रेन जर्नी सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का साधन नहीं, बल्कि शानदार नजारे देखने के लिए परफेक्ट हैं। इनमें से कई रेल मार्ग UNESCO की लिस्ट में शामिल हैं, जो इनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को दिखाते हैं। पहाड़ों, सुरंगों, ऊंचे पुलों, घने जंगलों और मनमोहक प्राकृतिक नजारों के बीच से गुजरने वाला यह सफर हर उम्र के लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट करता है। अगर आप प्रकृति, इतिहास और रोमांच का आनंद एक साथ लेना चाहते हैं, तो भारत की टॉय ट्रेन जर्नी लिए बेस्ट ट्रिप हो सकती है।

अपडेटेड Aug 11, 2026 पर 1:02 PM

भारत में टॉय ट्रेन की जर्नी एक यादगार एक्सपीरियंस होती है। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे से लेकर माथेरान हिल रेलवे तक, ये ऐतिहासिक रेल मार्ग खूबसूरत पहाड़ों, हरियाली और मनमोहक नजारों के बीच से गुजरते हैं। इनमें से कई टॉय ट्रेनें UNESCO की विश्व धरोहर लिस्ट में भी शामिल हैं। प्रकृति के शानदार नजारे देखने के लिए ये ट्रेन जर्नी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

कालका-शिमला रेलवे

Railways steps in after UNESCO warns Darjeeling toy train off trackRailways steps in after UNESCO warns Darjeeling toy train off track - TnHGlobal


हिमाचल प्रदेश की कालका-शिमला रेलवे भारत की सबसे खूबसूरत टॉय ट्रेन जर्नी में से एक है। यह रेल मार्ग UNESCO की विश्व धरोहर लिस्ट में भी है। इस पूरे सफर में ट्रेन 800 से ज्यादा पुलों और 100 से ज्यादा सुरंगों से होकर गुजरती है। नैरो गेज पर चलने वाली यह ट्रेन ओक और चीड़ के घने जंगलों, पहाड़ियों और घुमावदार रास्तों के बीच से आगे बढ़ती है। रास्ते में हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों और प्राकृतिक सुंदरता के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं, जो इस जर्नी को हमेशा के लिए यादगार बना देते हैं।

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे

Toy Trains: Attracting Tourists to Beautiful Indian Mountains – AG Group

पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे 1881 से चल रही है और यह भी यूनेस्को की UNESCO धरोहर लिस्ट में है। इस टॉय ट्रेन का सफर धुंध से ढके चाय के बागानों, हरियाली और पहाड़ी जंगलों के बीच से गुजरता है। रास्ते में कई पॉपुलर लूप, तीखे मोड़ और छोटे-छोटे खूबसूरत गांव देखने को मिलते हैं। साफ मौसम में इस जर्नी में दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा का शानदार नजारा भी दिखाई देता है। यही वजह है कि यह भारत की सबसे पॉपुलर टॉय ट्रेन जर्नी है।

कांगड़ा वैली रेलवे

5 Incredible Toy Train Rides In India

हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा वैली रेलवे पठानकोट को जोगिंदर नगर से जोड़ती है। यह नैरो गेज ट्रेन अपनी शांत और खूबसूरत जर्नी के लिए मशहूर है। सफर के दौरान हरे-भरे खेत, चाय के बागान, छोटे-छोटे गांव, पहाड़ी नदियां और झरने देखने को मिलते हैं। पूरे रास्ते धौलाधार पर्वतमाला की बर्फ से ढकी चोटियां ट्रैवलर को बहुत अट्रैक्ट करती हैं। प्रकृति के बीच आरामदायक सफर का आनंद लेने वालों के लिए यह रेल जर्नी एक बेस्ट ऑप्शन है।

माथेरान हिल रेलवे

महाराष्ट्र की माथेरान हिल रेलवे पश्चिमी घाट की खूबसूरत वादियों से होकर गुजरती है। यह हेरिटेज टॉय ट्रेन नेरल से माथेरान तक का सफर तय करती है। रास्ते में कई घुमावदार मोड़, घने जंगल, लाल मिट्टी के रास्ते और हरियाली से भरे नजारे देखने को मिलते हैं। ट्रेन की धीमी रफ्तार ट्रैवलर को हर दृश्य का आराम से आनंद लेने का मौका देती है। शहर की भागदौड़ से दूर शांति और प्राकृतिक सुंदरता का एक्सपीरियंस करने के लिए यह जर्नी स्पेशल है।

नीलगिरि माउंटेन रेलवे

तमिलनाडु की नीलगिरि माउंटेन रेलवे अपनी खास 'रैक एंड पिनियन' तकनीक के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह रेल मार्ग भी यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। ट्रेन मेट्टुपालयम से ऊटी तक का सफर घने जंगलों, ऊंचे पुलों, गहरी घाटियों और खूबसूरत पहाड़ियों के बीच से गुजरती करती है। रास्ते में दूर-दूर तक फैले चाय के बागान और ठंडी वादियां ट्रैवलर का मन मोह लेती हैं। यह सफर प्रकृति और पुराने रेल इतिहास का शानदार ब्लेंड दिखाता है।

प्रकृति, पहाड़ों और शांत माहौल के बीच धीमी रफ्तार से चलने वाली ये ट्रेनें सफर को ज्यादा खूबसूरत बना देती हैं। हर रास्ता अपनी अलग प्राकृतिक सुंदरता, इतिहास और संस्कृति की झलक दिखाता है, इसलिए जीवन में एक बार इन टॉय ट्रेन में जरूर बैठे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।