रूस के सुदूर पूर्वी छोर पर कामचटका प्रायद्वीप पर बुधवार सुबह 8.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद उत्तरी पैसिफिक महासागर में सुनामी की लहरें उठीं, जिससे जापान, हवाई, अलास्का और अन्य तटीय क्षेत्रों में भी चेतावनी जारी की गई। प्रशासन ने लोगों से एहतियात के तौर पर ऊंचे और सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है। इतना ही नहीं होनुलुलु में भी सुनामी सायरन बज गए और तटीय क्षेत्रों से काफी लोग ऊंचे स्थानों पर चले गए। एनडीटीवी पर सुनामी वॉर्निंग सेंटर के हवाले से कहा गया कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए आपात कार्यवाही करनी जरूरी थी।
