Credit Cards

Haunted Places: सूरज ढलने के बाद देश के इन जगहों पर जाना है मना! अंधेरे में होता है खतरनाक डर का सामना

Haunted Places: भारत में कई जगहें ऐसी हैं जिन्हें भूतिया और रहस्यमयी माना जाता है, जहां रात में रुकने की अनुमति नहीं होती। दिन में ये स्थान आम पर्यटकों के लिए खुले रहते हैं, लेकिन रात के समय इनका माहौल डरावना हो जाता है। आइए जानते हैं भारत के 10 हॉरर जगहों के बारे में

अपडेटेड Jul 04, 2025 पर 5:04 PM
Story continues below Advertisement
आइए जानते हैं भारत के 10 हॉरर लोकेशन के बारे में

भारत में कई खूबसूरत जगहें है जहां पर आप शांति से अपनी छुट्टी मना सकते हैं। इन जगहों पर आसानी से रात में घूम सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां पर लोगों को रात में जानें में पाबंदी है। यहां पर आप दिन में आसानी से घूम सकते हैं लेकिन रात में यहां पर किसी को रुकने नही दिया जाता है। ऐसा इस वजह से किया जाता है क्योंकि इन जगहों को लोग भूतिया मानते हैं। ये जगहें अपने रहस्यमय और डरावने माहौल के लिए जानी जाती हैं।

अगर आप डरावनी जगहों को जानने या देखने के शौकिन है तो आइए जानते हैं भारत के 10 हॉरर लोकेशन के बारे में

भानगढ़ किला


राजस्थान के अलवर में स्थित भानगढ़ किला भारत की सबसे डरावनी जगहों में गिना जाता है। कहा जाता है कि एक तांत्रिक ने राजकुमारी रत्नावती को पाने के लिए जादू किया था, लेकिन असफल होने पर उसने इस जगह को शाप दे दिया। रात के समय यहां अजीब आवाजें और परछाइयां दिखाई देती हैं, इसलिए सूर्यास्त के बाद प्रवेश पर रोक है। दिन में यह किला अपनी खूबसूरती और इतिहास के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है।

डुमास बीच

गुजरात के सूरत के पास स्थित डुमास बीच अपनी काली रेत और डरावने किस्सों के लिए जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह जगह पहले श्मशान घाट थी और आज भी यहां से अजीब आवाजें, रहस्यमयी रोशनी और अनजानी फुसफुसाहटें सुनाई देती हैं। दिन में यह बीच लोगों को आकर्षित करता है, लेकिन स्थानीय लोग शाम ढलने के बाद वहां रुकने से बचते हैं।

अग्रसेन की बावली

दिल्ली के अग्रसेन की बावली एक पुरानी और सुंदर सीढ़ीनुमा कुआं है, जो रहस्यमयी अनुभवों के लिए जाना जाता है। लोग बताते हैं कि नीचे उतरते समय उन्हें डर, अजीब फुसफुसाहटें और परछाइयां महसूस होती हैं। कुछ को ऐसा भी लगता है जैसे कोई उन्हें काले पानी में कूदने के लिए मजबूर कर रहा हो।

रामोजी फिल्म सिटी

हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी सिर्फ एक बड़ा फिल्म स्टूडियो ही नहीं, बल्कि रहस्यमयी घटनाओं के लिए भी फेमस है। ऐसा माना जाता है कि यह पुराने युद्धक्षेत्र पर बनी है। रामोजी फिल्म सिटी में अचानक बिना कारण लाइट गिरना, कैमरों का खराब होना जैसी अजीब घटनाएं होती रहती हैं। यहां पर आज भी फिल्मों की शूटिंग के लिए इस्तेमाल होती है।

शनिवारवाड़ा किला

पुणे का शनिवारवाड़ा किला अपने इतिहास और एक दर्दनाक घटना के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि यहां राजकुमार नारायणराव की हत्या हुई थी और उसकी चीखें "काका माला वचवा" अब भी पूर्णिमा की रातों में सुनाई देती हैं। दिन में यह किला सुंदर लगता है, लेकिन शाम होते ही इसका माहौल डरावना हो जाता है।

जटिंगा गांव

असम का जटिंगा गांव एक रहस्यमयी घटना के लिए जाना जाता है, जहां हर साल सितंबर-अक्टूबर की चांदनी रातों में कई पक्षी अचानक गिरकर मर जाते हैं। वैज्ञानिक इसकी वजह अब तक नहीं समझ पाए हैं, जिससे यह जगह लोगों के लिए हैरानी और रहस्य का केंद्र बन गई है।

मुकेश मिल्स

मुंबई के कोलाबा इलाके में स्थित मुकेश मिल्स अब एक सुनसान और रहस्यमयी जगह बन चुकी है, जो भूतिया घटनाओं के कारण चर्चा में रहती है। कहा जाता है कि 1980 में यहां अचानक आग लग गई थी, जिसके बाद यह मिल हमेशा के लिए बंद हो गई। दिन में यह जगह सामान्य लगती है, लेकिन शाम ढलते ही इसका माहौल डरावना हो जाता है।

डाउ हिल

पश्चिम बंगाल के कुर्सेओंग में स्थित डाउ हिल को भारत की सबसे डरावनी जगहों में गिना जाता है। यहां विक्टोरिया बॉयज हाई स्कूल के पास सिर कटे लड़के को देखने और कदमों की आहट सुनने की बातें मशहूर हैं। पास के जंगलों में हुई रहस्यमयी मौतों ने इसे और डरावना बना दिया है, जिससे यहां आने वाले लोग लौटते वक्त अजीब बेचैनी महसूस करते हैं।

लांबी देहर माइंस

मसूरी के पास स्थित लांबी देहर माइंस अब वीरान और डरावनी मानी जाती है। 1990 के दशक में यहां कई मजदूरों की मौत हुई थी, जिसके बाद से आत्माओं के भटकने की कहानियां जुड़ी हैं। लोग यहां अजीब चीखें, परछाइयां देखने का दावा करते हैं। दिन में यह जगह खुली रहती है, लेकिन रात में यहां जाने से लोग बचते हैं।

Solo Travel: अकेले घूमने का बना रहे हैं प्लान, ट्रिप से पहले जानें ये जरूरी बातें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।