पहाड़ों की हरी-भरी वादियां, ठंडी हवा, ऊंचे पेड़ और खूबसूरत नजारे मन को बहुत लुभाते हैं। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां नेचर के बीच घूमने का अलग ही मजा मिलता है। लेकिन कुछ पहाड़ ऐसे भी हैं, जो अनोखी खासियतों के साथ लोगों का ध्यान खींचते हैं।
ऐसे ही एक खास पर्वत पर आपको एक-दो नहीं, बल्कि करीब 900 मंदिर देखने को मिलते हैं। यहां दिन के समय श्रद्धालुओं और टूरिस्ट का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन जैसे ही सूरज ढलता है, माहौल बिल्कुल बदल जाता है। रात में यहां इंसानों के जाने पर रोक रहती है। इसके पीछे की वजह और मान्यता बहुत ही अनोखी है।

