थाईलैंड टूर का प्लान है तो अभी रुकिए, ये 5 नियम नहीं जाने तो होगा भारी नुकसान!

थाईलैंड ने हाल ही में ट्रैवल से जुड़े कुछ ऐसे नए नियम लागू किए हैं, जिन्होंने वहां जाने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। अब आपको वहां जाने से पहले कुछ जरूरी शर्तें और नए डिजिटल प्रोसेस को समझना और पूरा करना बहुत जरुरी हो गया है। कुछ ऐसे चेंज भी है जो नार्मल लगते है लेकिन बहुत बड़ा फर्क डालते हैं। अगर आप थाईलैंड जाने का सोच रहे हैं, तो ये जानकारी आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है।

अपडेटेड Jul 07, 2026 पर 7:00 AM

थाईलैंड ने हाल ही में इंडियन ट्रैवलर के लिए वीजा और ट्रैवल नियमों को पहले से ज्यादा सख्त कर दिया है। इसका मकसद टूरिज्म को कंट्रोल करना नहीं, बल्कि फर्जी ट्रैवलर्स, ओवरस्टे और जॉब स्कैम जैसी बढ़ती समस्याओं को रोकना है। साथ ही सिस्टम को ज्यादा डिजिटल और सेफ बनाने के लिए नई तकनीक भी जोड़ी गई है। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर क्या बदल गया है और ट्रैवलर को किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है:

थाईलैंड ने क्यों कड़े किए नियम?

This may contain: an aerial view of the grand palace and surrounding buildings in bangkok, thailand at sunset


थाईलैंड एक बहुत ही पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जहां हर साल लाखों विदेशी जाते हैं, जिनमें इंडियन भी बड़ी संख्या में होते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से कुछ समस्याएं बढ़ी हैं, जैसे— कुछ लोग टूरिस्ट वीजा पर आकर अवैध रूप से काम करने लगे, कई लोग वीजा खत्म होने के बाद भी रुक जाते हैं , फर्जी डॉक्यूमेंट्स और गलत ट्रैवल प्लानिंग के केस भी सामने आए, इन्हीं कारणों से सरकार ने सिस्टम को सख्त और डिजिटल बनाने का फैसला लिया है ताकि सही ट्रैवलर्स को परेशानी न हो और गलत एक्टिविटीज पर रोक लग सके।

 अब क्या-क्या नए बदलाव लागू हुए हैं?

This may contain: two thai passports sitting next to each other

पासपोर्ट वैलिडिटी नियम (6 महीने अनिवार्य): थाईलैंड ट्रिप के लिए अब यह जरूरी कर दिया गया है कि आपका पासपोर्ट कम से कम 6 महीने तक वैध हो। अगर वैलिडिटी कम है तो एयरपोर्ट पर एंट्री में परेशानी हो सकती है, इसलिए पहले से पासपोर्ट की जांच करना जरूरी है।

Story pin image

ट्रैवल प्रूफ शर्त (रिटर्न टिकट + होटल बुकिंग): अब ट्रैवलर को यह साबित करना होगा कि वे सिर्फ टूरिस्ट के रूप में जा रहे हैं। इसके लिए कन्फर्म वापसी का टिकट और होटल या रहने की पक्की बुकिंग दिखाना जरूरी हो सकता है, जिससे पूरा ट्रैवल प्लान स्पष्ट रहे।

This may contain: gold bars and money on top of each other

फाइनेंशियल प्रूफ (20,000 THB नियम): ट्रिप के दौरान खर्च करने के लिए पर्याप्त पैसे होना जरूरी है। इसके तहत लगभग 20,000 थाई बाहत (THB) कैश या बैंक बैलेंस दिखाना पड़ सकता है, ताकि यह साबित हो सके कि ट्रैवलर आर्थिक रूप से सक्षम है।

Story pin image

पर्सनल ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स नियम: हर ट्रैवलर को अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे पासपोर्ट, वीजा, होटल बुकिंग और ट्रैवल प्लान अलग-अलग और सही तरीके से तैयार रखने होंगे। ग्रुप ट्रैवल में भी हर व्यक्ति के लिए अलग डॉक्यूमेंट जरूरी हो सकते हैं, इसलिए पूरी तैयारी पहले से करना जरूरी है।

TDAC (Thailand Digital Arrival Card सिस्टम) में सबसे बड़ा बदलाव

डिजिटल एंट्री सिस्टम क्या है?

This may contain: a person holding a cell phone in front of a map and other items on the table

थाईलैंड ने अब TDAC नाम का नया डिजिटल सिस्टम लागू किया है, जिसे सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है। यह एक ऑनलाइन फॉर्म है जिसे ट्रैवलर को ट्रिप से पहले भरना जरूरी होता है और यह पुराने पेपर इमिग्रेशन फॉर्म की जगह ले चुका है।

क्या-क्या भरना होता है?

Story pin image

इस डिजिटल फॉर्म में ट्रैवलर को अपनी बेसिक ट्रैवल डिटेल्स देनी होती हैं, जैसे पासपोर्ट की जानकारी, फ्लाइट डिटेल्स, होटल या रहने का पता और ट्रिप का उद्देश्य। इससे इमिग्रेशन विभाग को पहले से पूरी जानकारी मिल जाती है।

क्यों लाया गया यह सिस्टम?

This may contain: a person standing in front of a building with columns and arches on it's sides

इस सिस्टम से एयरपोर्ट पर लंबी लाइनें कम होंगी और एंट्री प्रक्रिया तेज और आसान हो जाएगी। साथ ही ट्रैवलर का डेटा पहले से सिस्टम में मौजूद रहेगा, जिससे सुरक्षा और ट्रैकिंग भी बेहतर तरीके से की जा सकेगी।

नियम न मानने पर क्या होगा?

Story pin image

अगर कोई ट्रैवलर TDAC फॉर्म सही तरीके से नहीं भरता है या जरूरी जानकारी पूरी नहीं देता है, तो उसे एयरपोर्ट पर एंट्री से रोका जा सकता है, डिपोर्ट भी किया जा सकता है और भविष्य में वीजा मिलने में भी दिक्कत आ सकती है। इसलिए ट्रिप से पहले सभी डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल फॉर्म सही तरीके से पूरा करना बहुत जरूरी है।

थाईलैंड ने नियम इसलिए भी सख्त किए हैं ताकि गलत ट्रैवल और अवैध काम पर रोक लगे और टूरिज्म सिस्टम सेफ और डिजिटल बने। अगर आपके डॉक्यूमेंट्स सही हैं और आप एक असली टूरिस्ट हैं, तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी—बस पहले से तैयारी करना जरूरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।