भारत में बदल रहा रिटायरमेंट का अंदाज, जानिए क्यों सीनियर लिविंग की ओर बढ़ रहे बड़े शहर!

रिटायरमेंट का मतलब अब जरूरी नहीं कि शहर से दूर जाकर शांत जिंदगी बिताना हो। नई जनरेशन के सीनियर सिटीजन अपनी आजादी, सोशल लाइफ, परिवार से जुड़ाव और बेहतर हेल्थकेयर को साथ लेकर चलना चाहते हैं। इसी वजह से कुछ बड़े शहरों में सीनियर लिविंग का नया मार्केट तैयार हो रहा है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत के बड़े शहरों में यह ट्रेंड किस तरह और तेजी से फैलता है।

अपडेटेड Aug 26, 2026 पर 9:22 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

रिटायरमेंट के बाद जिंदगी कैसी होनी चाहिए, इसकी सोच अब धीरे-धीरे बदल रही है। पहले लोग रिटायरमेंट के बाद शांत शहरों या अलग जगहों पर जाकर रहने के बारे में सोचते थे, लेकिन अब कई लोग अपने परिवार, दोस्तों, हॉस्पिटल और शहर की फैसिलिटीज के पास रहना पसंद कर रहे हैं। उनके लिए रिटायरमेंट का मतलब घर में बैठकर आराम करना नहीं, बल्कि अपनी पसंद की जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीना है।

इसी बदलती सोच के साथ भारत में सीनियर लिविंग का ट्रेंड भी बढ़ रहा है। अब यह ट्रेंड सिर्फ ट्रेडिशनल रिटायरमेंट शहरों तक सीमित नहीं रह गया है। कुछ बड़े शहर भी सीनियर लिविंग के लिए परफेक्ट माने जा रहे हैं। रिटायर होने वाले लोग और डेवलपर्स भी बड़े शहरों की ओर अट्रैक्ट हो रहे हैं इसके पीछे खास कारण हैं।


guru

देहरादून की शांत जिंदगी

देहरादून लंबे समय से रिटायरमेंट के लिए पसंद की जाने वाली जगहों में शामिल रहा है। यहां का शांत माहौल, हरियाली और शहर से कम भागदौड़ बुजुर्गों को अट्रैक्ट करती है। रिटायरमेंट के बाद सुकून और आराम से समय बिताने वालों के लिए यह जगह आज भी एक पसंदीदा ऑप्शन है। लेकिन अब सीनियर लिविंग की पसंद सिर्फ देहरादून जैसे शांत शहरों तक नहीं है।

कोयंबटूर का आराम

कोयंबटूर भी भारत के पुराने सीनियर लिविंग हब में गिना जाता है। यहां बेहतर हेल्थकेयर, अपेक्षाकृत शांत माहौल और सुविधाजनक लाइफस्टाइल की वजह से रिटायरमेंट के बाद रहने के लिए लोगों की रुचि रही है। यहां शांत वातावरण के साथ रोज की जरूरी फैसिलिटी भी आसानी से मिल जाती हैं। सीनियर लिविंग प्रोजेक्ट्स के मामले में भी यह शहर काफी आगे है।

पुडुचेरी का सुकून

पुडुचेरी लंबे समय से उन लोगों की पसंद रहा है जो रिटायरमेंट के बाद शांत और आरामदायक माहौल चाहते हैं। समुद्र के पास की जिंदगी और शहर की तुलना में धीमी रफ्तार इसे ट्रेडिशनल रिटायरमेंट डेस्टिनेशन बनाती रही है। यहां की आरामदायक लाइफस्टाइल और प्राकृतिक माहौल रिटायरमेंट के बाद जिंदगी को और सुखद बना सकता है। लेकिन अब नई जनरेशन के सीनियर सिटीजन सिर्फ शांति नहीं, बल्कि परिवार और जरूरी फैसिलिटी के करीब रहना भी चाहते हैं।

नोएडा का नया मॉडल

नोएडा में सीनियर लिविंग का बढ़ना इस बदलाव को साफ दिखाता है। यहां रहने वाले बुजुर्ग दिल्ली-NCR की हेल्थकेयर, कनेक्टिविटी और सामाजिक सुविधाओं से जुड़े रहते हुए अपनी स्वतंत्र जिंदगी जी सकते हैं। बड़े शहर में रहते हुए भी उन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से सेफ और आरामदायक माहौल मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएडा और गुरुग्राम में सीनियर लिविंग प्रोजेक्ट्स का विस्तार भी हुआ है, जिससे यह सेगमेंट ट्रेडिशनल रिटायरमेंट शहरों से निकलकर बड़े शहरी इलाकों तक पहुंच रहा है।

गुरुग्राम की नई पसंद

गुरुग्राम अब सीनियर लिविंग के तेजी से बढ़ते हब में शामिल हो रहा है। यहां प्रीमियम हाउसिंग, बेहतर अस्पताल, दिल्ली-NCR से कनेक्टिविटी और बड़ी संख्या में फाइनेंशल रिटायर या जल्द रिटायर होने वाले लोग मौजूद हैं। यहां सीनियर नागरिक परिवार और शहर की सुविधाओं के करीब रहते हुए अपनी पसंद की एक्टिव लाइफस्टाइल जारी रख सकते हैं। यही वजह है कि डेवलपर्स यहां ऐसे प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं, जहां बुजुर्गों को घर के साथ हेल्थकेयर, सिक्योरिटी, सोशल एक्टिविटीज और रोज की फैसिलिटीज भी मिल सकें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।