ऐसा अद्भुत नजारा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, जहां सड़कों पर तैरते है बादल इन शहरों में!

भारत में कई ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन और टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं, जहां बादल आसमान से उतरकर सड़कों, पहाड़ियों और घाटियों के बीच तैरते हुए दिखाई देते हैं। इन जगहों पर घूमना ऐसा अनुभव देता है मानो आप बादलों के बीच चल रहे हों। इन जगहों की सुंदरता मानसून में कई गुना बढ़ जाती है, जब बादल धरती के बेहद करीब महसूस होते हैं। नेचर लवर और घूमने के शौकीनों के लिए ये जगहें किसी सपनों की दुनिया से कम नहीं हैं

अपडेटेड Jun 04, 2026 पर 12:32 PM

भारत में कई ऐसे जादुई हिल स्टेशन हैं, जहां बादल आसमान में रहने के बजाय सीधे सड़कों, घरों और घाटियों के बीच तैरते हैं। आप बादलों के बीच चलने का यूनिक एक्सपीरियंस इन सिटीज में कर सकते हैं। आइये जानते है बादलों के तैरने और जमीन पर उतरने वाले भारत के कुछ शहरों और टूरिस्ट स्पॉट्स के बारे में कुछ खास बातें:

मावसिनराम (मेघालय)

aaaqwertyuioop[

विश्व के सबसे नम स्थानों में से एक मावसिनराम में बादलों को सड़कों और घरों के आंगन में तैरते देखना एक सामान्य बात है। भारी बारिश और हरी-भरी घाटियों के कारण यहां अक्सर जमीन पर कोहरे और बादलों की घनी परत छा जाती है, मावसिनराम जाने के लिए सबसे सुविधाजनक तरीका दिल्ली से गुवाहाटी या शिलांग तक फ्लाइट लेना है, जिसके बाद टैक्सी या बस से आगे की यात्रा की जा सकती है।


कोडाइकनाल (तमिलनाडु)

This may contain: a red car is driving down the road by the ocean

दक्षिण भारत का यह पॉपुलर हिल स्टेशन 'प्रिंसेस ऑफ हिल स्टेशंस' कहलाता है। यहां के 'कोकर्स वॉक' पर आप बादलों के बीच चल सकते हैं। यहां के जंगलों और झीलों के रास्तों पर सफेद धुंध का अहसास होता है, घुमावदार पहाड़ी रास्तों से गुजरते हुए कोडाइकनाल पहुंचने का सफर भी उतना ही मनमोहक होता है, जितना वहां बादलों और धुंध से घिरे नेचुरल सीन का एक्सपीरियंस। दक्षिण भारत के पॉपुलर हिल स्टेशन कोडाइकनाल के लिए दिल्ली से मदुरै या कोयंबटूर तक फ्लाइट लेकर रोड से पहुंचा जाता है

नंदी हिल्स (कर्नाटक)

This may contain: a man standing on top of a mountain looking down at the clouds and grass below

बेंगलुरु से लगभग 60 किमी दूर स्थित, नंदी हिल्स अपने 'क्लाउड इनवर्जन' के लिए बेहद पॉपुलर है। यहां सुबह के समय आसमान साफ होता है लेकिन आप बादलों की एक सफेद चादर को अपने पैरों के नीचे घाटी में तैरते हुए देख सकते हैं, नंदी हिल्स पहुंचने के लिए दिल्ली से बेंगलुरु की फ्लाइट लेकर वहां से लगभग 60 किलोमीटर की टैक्सी से राइड करनी होती है

शिलांग (मेघालय)

This may contain: a winding road in the middle of a lush green forest with a bridge above it

'स्कॉटलैंड ऑफ द ईस्ट' के नाम से मशहूर शिलांग का अर्थ ही 'बादलों का घर' है। ऊंचे पठार पर स्थित होने के कारण यहां के रास्ते और देवदार के जंगल बादलों और धुंध से अक्सर ढके रहते हैं, शिलांग जाने के लिए दिल्ली से शिलांग या गुवाहाटी तक फ्लाइट लेना है, जिसके बाद बस या टैक्सी से आगे की जर्नी की जा सकती है। शिलांग मानसून के दौरान बादलों और धुंध के अद्भुत नजारों के लिए विशेष रूप से पॉपुलर हैं।

दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)

This may contain: an aerial view of a road in the middle of a forest with fog rolling over it

पूर्वी हिमालय की गोद में बसा यह शहर अपने बदलते हुए मौसम के लिए जाना जाता है। यहां कंचनजंगा के नजारों के बीच, सड़क पर बादलों को तैरते हुए और हवा में घुलते हुए देखने का अनुभव बेहद खूबसूरत होता है, रास्ते में दिखाई देने वाले चाय बागान, घुमावदार पहाड़ी सड़कें और बादलों से ढकी वादियां इस जर्नी को और भी यादगार बना देती हैं। दार्जिलिंग पहुंचने के लिए दिल्ली से बागडोगरा तक हवाई यात्रा या न्यू जलपाईगुड़ी तक ट्रेन लेकर आगे टैक्सी से जाया जा सकता है।

मुन्नार (केरल)

This may contain: a river running through a lush green forest covered in fog and mist next to tall pine trees

अपनी चाय की हरी-भरी बागानों और रोलिंग घास के मैदानों के लिए मशहूर मुन्नार में बादलों के तैरने का नज़ारा बारिश के दिनों में बहुत ही अद्भुत होता है। चाय के बागानों के बीच कम ऊंचाई पर तैरते बादल इसे किसी पारी की कहानी जैसा एक्सपीरियंस देते हैं, मुन्नार जाने के लिए दिल्ली से कोच्चि की फ्लाइट सबसे अच्छा ऑप्शन है, जहां से लगभग 4–5 घंटे की रोड जर्नी करनी पड़ती है।

मसूरी (उत्तराखंड)

This may contain: two rainbows in the sky over an empty road

'क्वीन ऑफ द हिल्स' के नाम से मशहूर मसूरी में दून घाटी से उठते हुए बादल सीधे सड़कों और मॉल रोड पर तैरने लगते हैं। मॉनसून के मौसम में यहां का 'क्लाउड एंड' पॉइंट बादलों से घिरा रहता है, मसूरी दिल्ली के सबसे नजदीक स्थित है और यहां बस, कार, ट्रेन या देहरादून तक फ्लाइट लेकर आसानी से पहुंचा जा सकता है। यदि कम समय और बजट में बादलों के बीच घूमने का अनुभव लेना हो तो मसूरी सबसे कनविनिएंट ऑप्शन है

अगर आप भी बादलों को सिर्फ आसमान में नहीं, बल्कि अपने आसपास सड़कों, पहाड़ियों और घाटियों में तैरते हुए देखना चाहते हैं, तो भारत के ये शहर एक अनोखा एक्सपीरियंस देते हैं। ये सभी जगहें नेचर के ऐसे अद्भुत नजारों से भरपूर हैं, जहां बादल धरती के बेहद करीब महसूस होते हैं। खासकर मानसून में इन जगहों की खूबसूरती अपने चरम पर होती है, जो ट्रैवलर को किसी सपनों की दुनिया जैसा एहसास कराती है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।