इटली के विंसेंजा शहर में एक 70 वर्षीय शख्स ने ऐसा कारनामा किया कि सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इस शख्स ने 53 साल तक खुद को पूरी तरह अंधा होने का नाटक किया और इसी बहाने सरकारी विकलांगता भत्ता हासिल किया। उसने इस झूठे दिखावे से 10 लाख यूरो से अधिक राशि अपने खाते में जमा कर ली। यानी आधी सदी से ज्यादा समय तक उसने समाज और सरकार को चकमा दिया। शुरुआत में शायद किसी ने इस पर शक नहीं किया, लेकिन धीरे-धीरे उसकी हरकतें संदिग्ध लगने लगीं। वित्तीय पुलिस ने उसकी निगरानी शुरू की और पाया कि ये शख्स आराम से बागवानी करता, बाजार जाता और अपने घर का सामान खरीदता है।
