Biryani Onigiri: जापान का 7-इलेवन (7-Eleven) भारतीय और जापानी व्यंजनों के एक अनोखे मिक्चर का परीक्षण कर रहा है। बिरयानी से प्रेरित ये एक 'राइस बॉल' है। 'बिरयानी ओनिजिरी' (Biryani Onigiri) या 'बिरयानी ओमुसुबी' (Biryani Omusubi) कहे जाने वाले इस उत्पाद में भारत की फेमस बिरयानी को जापानी शैली के 'ओनिजिरी' में बदल दिया गया है। इसमें मसालेदार बासमती चावल और चिकन का इस्तेमाल करके एक छोटा और सुविधाजनक स्नैक तैयार किया गया है।
