दूसरे सौरमंडल से आए कॉमेट का आज रात दिखेगा दुर्लभ नजारा, ऐसे देख सकते हैं लाइव

Comet: 2 जुलाई को वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट ने एक रोबोटिक टेलीस्कोप का उपयोग करके धूमकेतु की एक तस्वीर कैप्चर करने में कामयाबी हासिल की। टेलीस्कोप के मूवमेंट के कारण, तारे मूवमेंट ट्रेल्स दिखाते हैं जबकि धूमकेतु एक स्थिर प्रकाश की तरह दिखता है

अपडेटेड Jul 03, 2025 पर 9:27 PM
Story continues below Advertisement
इवस्ट्रीम 4 जुलाई को भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू होगा

Interstellar 3I/ATLAS: एस्ट्रोनॉमर्स ने हमारे सौरमंडल में प्रवेश करते हुए और सूर्य की ओर तेजी से बढ़ते हुए एक छोटा धूमकेतु यानी उल्का तारा देखा है। मजेदार बात यह है कि आप भी इसे लाइव देख सकते हैं। इस छोटे कॉमेट को नासा के एस्टेरॉइड टेरेस्ट्रियल-इम्पैक्ट लास्ट अलर्ट सिस्टम (ATLS) टेलीस्कोप द्वारा 1 जुलाई को चिली के रियो हर्टाडो में देखा गया था। शुरुआत में इसे C/2025 N1 (ATLAS) या A11pl3Z कहा गया था, लेकिन बाद में माइनर प्लैनेट सेंटर (MPC) द्वारा इसका नाम बदलकर 3I/ATLAS कर दिया गया। '3I' एक मार्कर है जो इस धूमकेतु को 2017 में 'ओउमुआमुआ और 2019 में धूमकेतु 2I/बोरिसोव के बाद तीसरा ज्ञात अंतरतारकीय वस्तु होने का संकेत देता है।

ऐसे देख सकते हैं लाइव

एमपीसी रिपोर्ट के अनुसार, धूमकेतु में मामूली कोमा और तीन इंच की छोटी पूंछ है, जिससे इसे देखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हालांकि, आप इसे वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट की मदद से देख सकते है। यह प्लेटफॉर्म पुच्छल तारे का लाइव टेलीकास्ट कर रहा है जिससे सूर्य की ओर यात्रा करते समय 3I/ATLAS को लाइव देख सकेंगे। यह वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट के वेबटीवी, यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगा। लाइवस्ट्रीम 4 जुलाई को भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू होगा। इसमें इटली के मनचिनो स्थित टेलीस्कोप से फुटेज दिखाया जाएगा।


2 जुलाई को वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट ने अपने एक रोबोटिक टेलीस्कोप का उपयोग करके धूमकेतु की एक तस्वीर कैप्चर करने में कामयाबी हासिल की। टेलीस्कोप के मूवमेंट के कारण, तारे मूवमेंट ट्रेल्स दिखाते हैं जबकि धूमकेतु एक स्थिर प्रकाश की तरह दिखता है।

3I/ATLAS की क्या है वर्तमान स्थिति

नासा के अनुसार, 3I/ATLAS सूर्य से 4.5 खगोलीय इकाइयों (670 मिलियन किलोमीटर में परिवर्तित) की दूरी पर, 18.8 की चमक के साथ है। हालांकि, धूमकेतु के लगभग 30 अक्टूबर तक थोड़ा चमकीला होने की उम्मीद है, क्योंकि यह पेरिहेलियन, या सूर्य के सबसे निकटतम बिंदु पर पहुंच जाएगा। यह सूर्य से लगभग 1.4 खगोलीय इकाइयों (या 210 मिलियन किलोमीटर) की दूरी पर होगा।

फिलहाल, धूमकेतु सूर्य के सापेक्ष 68 किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से आगे बढ़ रहा है। जबकि 3I/ATLAS मध्य नवंबर तक अस्थायी रूप से दृष्टि से ओझल हो जाएगा क्योंकि यह सूर्य के पीछे से गुजरेगा, इसके दिसंबर की शुरुआत तक फिर से दिखाई देने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।