ड्राइवर और कुक को पेंशन तो मिलती नहीं फिर इस शख्स ने दोनों के लिए किया ₹25000 का इंवेस्टमेंट! इंटरनेट पर तारीफों की बौछार

शख्स ने बताया कि मुझे एहसास हुआ कि उनके ड्राइवर और हाउसकीपर के पास पेंशन या प्रोविडेंट फंड की सुविधा नहीं है। इसलिए उन्होंने निवेश करने का फैसला किया ताकि यह उनके बुढ़ापे में काम आ सके।

अपडेटेड Sep 24, 2026 पर 2:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
किसान विकास पत्र सरकार की एक छोटी बचत योजना है, जो इन्वेस्टर्स को तय समय में अपना पैसा बढ़ाने का मौका देती है।

कई घरेलू कामगारों को सालों तक काम करने के बाद भी वह फाइनेंशियल सुरक्षा नहीं मिलती, जैसे सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को अक्सर मिलती है। लेकिन एक व्यक्ति ने अपने दो कर्मचारियों के लिए इस कमी को पूरा करने की कोशिश की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है। सख्श ने बताया कि उन्होंने उनके भविष्य के लिए पैसे इन्वेस्ट किए और दूसरों से भी ऐसा करने की अपील की।

X पर एक पोस्ट में नरेश नाम के व्यक्ति ने इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि उनके ड्राइवर और हाउसकीपर के पास पेंशन या प्रोविडेंट फंड की सुविधा नहीं है। उन्होंने लिखा- "मुझे एहसास हुआ कि मेरे दो कर्मचारियों ड्राइवर और हाउसकीपर - के पास कोई पेंशन या प्रोविडेंट फंड नहीं है।"

"इससे उन्हें बुढ़ापे में फाइनेंशियल मदद मिलेगी"


उन्होंने कहा कि वह उनकी फाइनेंशियल सुरक्षा की दिशा में कुछ करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने उनमें से हर एक के लिए 25,000 रुपये का इन्वेस्टमेंट करके किसान विकास पत्र (KVP) अकाउंट खोलने का फैसला किया। हर एक के लिए 25,000 रुपये का किसान विकास पत्र खोलकर एक छोटी सी शुरुआत की, जो 10 साल में दोगुना हो जाएगा। मैं सोच रहा हूं कि हर साल इतनी ही रकम जमा करूंगा।"

किसान विकास पत्र सरकार की एक छोटी बचत योजना है, जो इन्वेस्टर्स को तय समय में अपना पैसा बढ़ाने का मौका देती है। नरेश ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह हर साल इन्वेस्टमेंट में योगदान देते रहेंगे, जिससे समय के साथ उनके कर्मचारियों के लिए एक फाइनेंशियल सुरक्षा कवच बन जाएगा।

आप भी रिटायरमेंट के लिए इन्वेस्टमेंट करें

उन्होंने आगे कहा- "अगर आपके पास कुछ वफादार कर्मचारी हैं तो उनके रिटायरमेंट के लिए छोटे से इन्वेस्टमेंट के बारे में सोचें। 10,000 रुपये से भी शुरुआत की जा सकती है। इससे उन्हें बुढ़ापे में कुछ फाइनेंशियल मदद मिलेगी।"

इंटरनेट पर हो रही तारीफ

यह पोस्ट सोशल मीडिया यूजर्स को बहुत पसंद आ रही है। कई लोगों ने नरेश की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कर्मचारियों की रेगुलर सैलरी से आगे बढ़कर उनके लंबे समय के फाइनेंशियल भले के बारे में सोचा। एक व्यक्ति ने कमेंट किया, "नेक दिल इंसान।" एक और व्यक्ति ने लिखा, "वाह! यह बहुत ही नेक और अच्छा काम है!"अच्छे दिल वाले कर्मचारियों की अच्छी सेवा। उन्हें भी बुढ़ापे या काम करने की शारीरिक क्षमता रहने तक आपके साथ रहना चाहिए।

एक यूजर ने कहा, "अच्छी पहल। लेकिन ईमानदार और वफादार मदद मिलना मुश्किल है।" एक अन्य व्यक्ति ने बताया, "मेरे पिता ने अपने मुंशी जी के लिए 25 वर्षों से अधिक समय तक ऐसा किया - 2021 में उनके निधन तक हर महीने उनके नाम पर 1000 रुपये का NSC खरीदा। अच्छी पहल इसे जारी रखें।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।