Viral Video: चलती ट्रेन के AC 2-टियर कोच में महिला के साथ हुई लूटपाट, गहने और पासपोर्ट लेकर भागा चोर

महिला के मुताबिक, ये घटना ट्रेन नंबर 13071 के A1 कोच में सीट नंबर 51 पर हुई। उसने आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका सामान छीन लिया और मौके से फरार हो गया। इस दौरान महिला नीचे गिर गई, जिससे उसे चोटें भी आईं। महिला ने बताया कि, उसके पास सोने का हार, पासपोर्ट, पहचान पत्र और कई अन्य कीमती सामान थे

अपडेटेड Nov 14, 2026 पर 3:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
महिला के मुताबिक, ये घटना ट्रेन नंबर 13071 के A1 कोच में सीट नंबर 51 पर हुई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो है। इस वीडियो में ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हावड़ा से जमालपुर जा रही ट्रेन के AC 2-टियर कोच में सफर कर रही एक महिला ने साहिबगंज के पास लूटपाट होने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे धक्का देकर उसका सोने का हार, पासपोर्ट और अन्य कीमती सामान छीन लिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद महिला काफी घबरा गई और सदमे में आ गई। घटना ने ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कहां पर हुई चोरी

महिला के मुताबिक, ये घटना ट्रेन नंबर 13071 के A1 कोच में सीट नंबर 51 पर हुई। उसने आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका सामान छीन लिया और मौके से फरार हो गया। इस दौरान महिला नीचे गिर गई, जिससे उसे चोटें भी आईं। महिला ने बताया कि, उसके पास सोने का हार, पासपोर्ट, पहचान पत्र और कई अन्य कीमती सामान थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले गया। महिला ने दावा किया कि, ट्रेन के चार से पांच अन्य डिब्बों में भी इसी तरह चोरी की घटनाएं हुई हैं। इस घटना के बाद ट्रेन के प्रीमियम कोच में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।


रेलवे की सुरक्षा पर उठाए सवाल

महिला ने वीडियो में रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि, "इस घटना की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा। उसने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब यात्री महंगे टिकट लेकर AC 2-टियर में सफर करते हैं, तो उन्हें इस तरह की घटनाओं का सामना क्यों करना पड़ता है। महिला ने रात के समय अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर भी चिंता जताई। वहीं, उसका वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे सेवा ने जवाब देते हुए उससे यात्रा से जुड़ी जानकारी मांगी, ताकि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके।"

 

जल्द होगी कार्यवाई

RPF इंडिया के आधिकारिक X हैंडल ने महिला की पोस्ट पर जवाब देते हुए उससे यात्रा से जुड़ी जानकारी, जैसे PNR/UTS नंबर और मोबाइल नंबर साझा करने की अपील की। रेलवे ने कहा कि, "महिला ये जानकारी निजी संदेश (DM) के जरिए भेज सकती है, ताकि उसकी शिकायत पर जल्द कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा, उसे अपनी समस्या बताने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क करने या तुरंत मदद पाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करने की सलाह भी दी गई।"

लोगों ने किया रिएक्ट

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई। कई यूजर्स ने ट्रेनों में लगातार हो रही चोरी और लूटपाट की घटनाओं पर चिंता जताई और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि, "झारखंड के साहिबगंज इलाके से गुजरने वाले इस रेल रूट पर चोरी की ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, खासकर सुबह के समय। उसने अपने पिछले 15 सालों के अनुभव का हवाला देते हुए बताया कि चोरों के निशाने पर ज्यादातर AC कोच होते हैं।"

सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एक अन्य यूजर ने कहा कि, "ट्रेनों में आए दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं सामने आना बेहद चिंताजनक है। उसने रेलवे प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। यूजर का कहना था कि इस तरह की एक भी घटना यात्रियों का भरोसा कम कर देती है और आम लोगों को अपराधियों का आसान निशाना नहीं बनने दिया जाना चाहिए।"

(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।)

'वफादारी कुछ नहीं होती ये एक धोखा है', कर्मचारी का दावा 2 हफ्ते का नोटिस देने के 20 मिनट बाद ही कंपनी ने जॉब से निकाला

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।