Get App

ड्राइवर और कुक को पेंशन तो मिलती नहीं फिर इस शख्स ने दोनों के लिए किया ₹25000 का इंवेस्टमेंट! इंटरनेट पर तारीफों की बौछार

शख्स ने बताया कि मुझे एहसास हुआ कि उनके ड्राइवर और हाउसकीपर के पास पेंशन या प्रोविडेंट फंड की सुविधा नहीं है। इसलिए उन्होंने निवेश करने का फैसला किया ताकि यह उनके बुढ़ापे में काम आ सके।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Sep 24, 2026 पर 2:54 PM
ड्राइवर और कुक को पेंशन तो मिलती नहीं फिर इस शख्स ने दोनों के लिए किया ₹25000 का इंवेस्टमेंट! इंटरनेट पर तारीफों की बौछार
किसान विकास पत्र सरकार की एक छोटी बचत योजना है, जो इन्वेस्टर्स को तय समय में अपना पैसा बढ़ाने का मौका देती है।

कई घरेलू कामगारों को सालों तक काम करने के बाद भी वह फाइनेंशियल सुरक्षा नहीं मिलती, जैसे सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को अक्सर मिलती है। लेकिन एक व्यक्ति ने अपने दो कर्मचारियों के लिए इस कमी को पूरा करने की कोशिश की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है। सख्श ने बताया कि उन्होंने उनके भविष्य के लिए पैसे इन्वेस्ट किए और दूसरों से भी ऐसा करने की अपील की।

X पर एक पोस्ट में नरेश नाम के व्यक्ति ने इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि उनके ड्राइवर और हाउसकीपर के पास पेंशन या प्रोविडेंट फंड की सुविधा नहीं है। उन्होंने लिखा- "मुझे एहसास हुआ कि मेरे दो कर्मचारियों ड्राइवर और हाउसकीपर - के पास कोई पेंशन या प्रोविडेंट फंड नहीं है।"

"इससे उन्हें बुढ़ापे में फाइनेंशियल मदद मिलेगी"

उन्होंने कहा कि वह उनकी फाइनेंशियल सुरक्षा की दिशा में कुछ करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने उनमें से हर एक के लिए 25,000 रुपये का इन्वेस्टमेंट करके किसान विकास पत्र (KVP) अकाउंट खोलने का फैसला किया। हर एक के लिए 25,000 रुपये का किसान विकास पत्र खोलकर एक छोटी सी शुरुआत की, जो 10 साल में दोगुना हो जाएगा। मैं सोच रहा हूं कि हर साल इतनी ही रकम जमा करूंगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें