Tamil Nadu: तमिलनाडु से एक हैरान करने देने वाली वाली घटना सामने आई है, जहां करीब 800 किलो वजन वाला जंगली गौर अपने प्राकृतिक आवास से भटककर 300 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि यह जंगली गौर तिरुचिरापल्ली (Trichy) के घने जंगलों से भटककर पंबन (Pamban) के तटीय इलाकों तक जा पहुंचा है।
वहीं, लगभग एक महीने तक वन विभाग की टीम इस विशाल जंगली जानवर की लगातार निगरानी करती रही। कोशिशें की गईं कि इसे सुरक्षित तरीके से वापस जंगल में ले जाया जाए, लेकिन जब सभी प्रयास असफल रहे, तब तमिलनाडु वन विभाग ने राज्य के इतिहास में पहली बार इतने लंबे स्तर पर गौर ट्रांसलोकेशन ऑपरेशन शुरू किया। इस मिशन में अनुभवी पशु चिकित्सक और ट्रैकर्स समेत करीब 100 से अधिक लोग शामिल हुए।
इन टीम के सदस्यों द्वारा कठिन और चुनौतीपूर्ण तटीय इलाकों में घंटों की मेहनत के बाद जानवर को सुरक्षित रूप से ट्रैंक्विलाइज किया गया। इसके बाद उसे सावधानीपूर्वक वाहन में ले जाकर दिंडीगुल के रिजर्व फॉरेस्ट में छोड़ा गया। पूरी प्रक्रिया में करीब 13 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन और 9 घंटे की यात्रा शामिल रही।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इतने बड़े जंगली जानवर को इस तरह सुरक्षित तरीके से शिफ्ट करना बेहद जटिल और जोखिम भरा काम होता है।
बता दें कि यह सफल ऑपरेशन न सिर्फ तमिलनाडु के वन विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह मानव और वन्यजीव संघर्ष को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है।