19 साल पहले गायब हुई महिला का सुराग चरवाहे से सपने से मिला, पति ने हार से की पहचान

जिंदगी में कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं, जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ मिशेल के साथ,जो 19 साल पहले अचानक लापता हो गईं थीं। लेकिन इस रहस्यमय सपने ने उनकी खोज के लिए प्रेरित किया और आखिरकार 2025 में उनके अवशेष मिलने से ये तलाश पूरी की।

अपडेटेड Sep 06, 2025 पर 9:27 PM
Story continues below Advertisement
19 साल पहले गायब हुई मिशेल खुद सपने में आकर अपनी खोज के लिए महिला दल बनाने की अपील की।

कई बार जिंदगी में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिस पर आसानी से यकीन नहीं होता है। खासतौर से तब जब कोई शख्स 19 साल से गायब हो और खुद किसी के सपने में आकर अपनी खोच की मिन्नत करे। ये कोई फिल्म की कहानी नहीं है, ये हुआ है कोलोराडो की मिशेल और उनके पति के साथ। मिशेल 2005 में अचानक गायब हो गईं थीं। काफी तलाश के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चल सका था। लेकिन 2023 में वेल माउंटेन रेस्क्यू टीम के स्वयंसेवक स्कॉट बीबी को एक सपना आया। इसमें मिशेल ने खुद उन्हें खोजने के लिए महिला टीम बनाने की अपील की।

अमेरिका की 35 वर्षीय मिशेल वानेका 24 सितंबर 2005 को कोलोराडो को पवित्र क्रॉस पर्वत पर लापता हो गई थीं। चार बच्चों की मां मिशेल अपने मित्र एरिक सॉयर के साथ 14,007 फीट ऊंचे इस पर्वत पर चढ़ाई करने गई थीं। लेकिन बीच में ही वो दोनों रास्ता भटक गए। इसके बाद ऊंचाई की बीमारी की शिकार मिशेल ने अपने मित्र से आगे न बढ़ पाने की बात कही और बीच में रुक कर आराम करने की इच्छा जताई। एरिक आगे की चढ़ाई के लिए बढ़ गए। लेकिन जब वह वापस लौटे को मिशेल का कहीं पता नहीं था।

2023 तक उनके बारे में कोई खोज-खबर नहीं थी। अचानक 2023 की सर्दियों के दौरान एक रात मिशेल स्कॉट के सपने में आईं। स्कॉट ने बताया, ‘मिशेल मेरे सपने में आईं और कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी खोज एक महिला टीम करे।’ बता दें स्कॉट 2005 की मूल खोजी दल का हिस्सा थे।

स्कॉट की बात पर किसी ने आसानी से भरोसा नहीं किया। लेकिन कई महिलाओं ने इस पर विश्वास किया। इसके बाद उन्होंने मिशेल के पति बेन को इसके बारे में बताया, तो वह तुरंत मान गए। सपने से मिली प्रेरणा के बाद वेल माउंटेन रेस्क्यू की छह महिलाओं की एक टीम बनाई गई। आखिरकार सितंबर 2024 में दल की सदस्य एरिका जर्मन को उत्तर पूर्वी रैवाइन में लाल कपड़ा, नीली मिटन, एक स्की पोल और बैकपैक मिले। इसकी कुछ दूरी पर उन्हें हड्डियां भी मिलीं। इसकी जानकारी स्थानीय शेरिफ को दी गई।

पास में एक गुफा के मुहाने पर मिली रीढ़ और गर्दन की हड्डी के साथ एक लैवेंडर मणिका हार था। इसकी तस्वीर जब बेन को भेजी गई, तो उन्होंने तुरंत इसे पहचान लिया। यह हार उन्होंने मिशेल को लास वेगास की छुट्टियों के दौरान गिफ्ट में दिया था।

Total Lunar Eclipse September 2025: कल होगा 2022 के बाद का सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण, अगले ग्रहण के लिए करना होगा 2028 तक इंतजार


MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 06, 2025 9:27 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।