Noida Pizza Viral Video: थूककर बनाता था पिज्जा और फिर करता था सर्व, नोएडा में रेस्टोरेंट संचालक की करतूत का वीडियो वायरल

Noida Pizza Viral Video: नोएडा से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर-22 में एक पिज्जा दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आरोप लगाया जा रहा है कि दुकान चलाने वाला युवक पिज्जा बेस पर थूककर उसे तैयार कर रहा था।

अपडेटेड May 11, 2026 पर 12:54 PM
Story continues below Advertisement
थूककर बनाता था पिज्जा और फिर करता था सर्व, नोएडा में रेस्टोरेंट संचालक की करतूत का वीडियो वायरल

Noida Pizza Viral Video: नोएडा से एक अजीब और बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर-22 के चौड़ा गांव में एक पिज्जा दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। वायरल वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि दुकान चलाने वाला युवक पिज्जा बेस पर थूककर उसे तैयार कर रहा था और फिर उसी पिज्जा को ग्राहकों को सर्व भी कर दिया। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी फैल गई और कई जगह विरोध देखने को मिला। यह मामला मामला थाना सेक्टर-24 क्षेत्र क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिज्जा बेस पर थूकते हुए हुआ कैद

जानकारी के अनुसार, चौड़ा गांव में मुजम्मिल नाम का युवक पिज्जा हंट नाम से दुकान चलाता है। हिन्दू रक्षा दल खोड़ा अध्यक्ष सोनू शर्मा ने बताया कि थूककर पिज्जा बेचने की जानकारी मिली थी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर मामला सही निकला। जिसको लेकर विरोध शुरू हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद कई स्थानीय लोग और हिंदू संगठन के सदस्य दुकान पर पहुंच गए। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक मुजम्मिल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दुकान से जुड़े कुछ सामान और वीडियो फुटेज को भी कब्जे में लिया है।

वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच

अधिकारियों के मुताबिक, वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा सकती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वीडियो से किसी प्रकार की छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। साथ ही दुकान में काम करने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग वायरल वीडियो देखकर खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और दोषी पाए जाने पर दुकान संचालक पर कठोर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur Wedding Clash: गोरखपुर में शादी बनी रणभूमि! कपड़े पर चिकन करी गिरने से खूनी झड़प, 1 की मौत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।